ishantimes

Author name: admin

General

पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन एवं टू की ग्रीन बेल्ट में लाखों रुपये की लगाई गई ग्रिल एवं ईंटों की चोरी – ओ पी सिहाग

चोरों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए एवं ग्रीन बेल्ट को दोबारा से सुन्दर एवं हरा भरा बनाये जाने की कार्रवाई की जाए । पंचकूला, 23 मार्च (Ishantimes): जननायक जनता पार्टी पंचकूला के जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने आज पूर्व पार्षद एवं जजपा पंचकूला के हल्का अध्यक्ष राजेश निषाद के साथ पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन एवं इंडस्ट्रियल एरिया फेज टू की ग्रीन बेल्ट जो सेक्टर 14,15 एवं सेक्टर 16 की तरफ लगभग 1.5 किलोमीटर की लम्बाई में बनी हुई है उसका निरीक्षण किया तथा पाया कि तत्कालीन हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा काफी सालो पहले लगाई गई 80 प्रतिशत ग्रिल एवं ईंटे चोरी हो गई हैं । ओ पी सिहाग ने याद करते हुए कहा कि काफी सालों पहले इस ग्रीन बेल्ट में बहुत ज्यादा पेड़ पौधे, सुन्दर घास तथा फ़ूलों के पौधे लगाये गये थे एवं चारों तरफ चारदीवारी करके सुन्दर ग्रिल भी लगाई थी। पिछले कई सालों से सरकार द्वारा इस ग्रीन बेल्ट के रखरखाव का जिम्मा कभी एच एस वी पी तो कभी एच एस आई डी तो कभी पी एम डी ए को सौंपने का काम किया गया। परंतु इन सभी विभागों के अधिकारियों की लापरवाही एवं गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण य़ह ग्रीन बेल्ट उजड़ती गई। ओ पी सिहाग ने कहा कि पिछले 2-3 सालों से तो य़ह ग्रीन बेल्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपेक्षा की बुरी तरह शिकार हुई है।उन्होंने कहा कि इसी बात का फायदा उठा कर नशेड़ी लोगों तथा चोरों ने इस ग्रीन बेल्ट के चारों तरफ लगाई गई ग्रिल एवं ईंटों को चोरी करना शुरू कर दिया तथा आज लाखों रुपये की 80 प्रतिशत से ज्यादा ग्रिल एवं ईंटों की चोरी हो गई है। उन्होंने कहा कि बड़े ही हैरत की बात है कि अब जो विभाग इस की देख रेख कर रहा है उसके अधिकारियों द्वारा भी इस ग्रीन बेल्ट में हर रोज हो रही चोरी एवं बड़े बड़े पेड़ों के काटे जाने को रोकने को लेकर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग एवं जजपा पंचकूला हल्का अध्यक्ष राजेश निषाद ने प्रदेश सरकार एवं मौजूदा समय पर इस ग्रीन बेल्ट की देख रेख कर रहे पंचकूला मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि जो बची हुई ग्रिल, ईंट एवं बड़े पेड़ पौधे है उनकी सुरक्षा की जिम्मेवारी सही ढंग से की जाए, जो लाखों रुपये की ग्रिल, ईंटों एवं पेड़ों की चोरी हुई है उस बारे तुरंत एफ आई आर दर्ज करवा कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा जिन अधिकारियों की लापरवाही की वजह से ग्रीन बेल्ट के ये हालात हुए हैं उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए।जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग एवं हल्का अध्यक्ष राजेश निषाद ने पी एम डी ए के मुख्य प्रशासक से अपील की है इस पूरी ग्रीन बेल्ट को फिर से हरा भरा एवं सुन्दर ग्रिल तथा फूलों वाले पौधे लगाने बारे उचित कार्रवाई की जाए तथा इसके बीच-बीच बह रहे बरसाती नाले की साफ सफाई करवा कर गन्दगी को हटाया जाए ताकि आसपास के सेक्टरो एवं कालोनियों के लोग पहले की तरह सुबह श्याम घूम सके ।

Breaking News

पंचकूला-शिमला हाईवे पर पुलिस ने वरना कार इंपाउंड की, 34500 का चालान भी काटा

पंचकूला/ 19 मार्च(ईशान टाइम्स ):- आज पंचकूला-शिमला हाईवे पर सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक के नेतृत्व में की गई औचक चैकिंग के दौरान नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रही एक सफेद वरना कार को इंपाउंड किया गया। मिली जानकारी के अनुसार पिंजौर क्षेत्र में मल्लाह मोड़ के नजदीक पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी एक सफेद रंग की वरना कार वहां पहुंची। कार के शीशों पर न केवल गहरे रंग की प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म चढ़ी हुई थी, बल्कि उस पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। पुलिस ने तुरंत गाड़ी को रुकवाया और मौके पर ही वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 34,500 रुपये का चालान काटा। इसके साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने पर कार को तुरंत इंपाउंड कर लिया गया और शीशों पर लगी काली फिल्म को मौके पर ही उतरवाया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक का कड़ा संदेश: शहर की सड़कों पर हुड़दंग और नियमों की अवहेलना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यातायात नियम सभी की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं, न कि उन्हें तोड़ने के लिए। बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना और ब्लैक फिल्म का उपयोग करना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह सुरक्षा की दृष्टि से भी एक गंभीर अपराध है। हमारी टीमें हाईवे और शहर के भीतर लगातार निगरानी कर रही हैं। जो कोई भी कानून को चुनौती देगा, उसे इसी तरह के भारी जुर्माने और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

Breaking News

क्राइम ब्रांच ने सुलझाई स्कूटी चोरी की वारदात, 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा एक्टिवा व वारदात में प्रयोग बाइक बरामद

पंचकूला/19 मार्च (ईशान टाइम्स):- पंचकूला पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए एक अहम सफलता हासिल की है। पुलिस की मुस्तैदी के चलते स्कूटी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला निवासी एक शिकायतकर्ता ने 6 मार्च को सूचना दी थी कि उसके पिताजी अपनी एक्टिवा स्कूटी को सैक्टर-15 पंचकूला में एक दुकान के बाहर खड़ी करके गए थे। कुछ समय बाद वापस लौटने पर स्कूटी मौके से गायब मिली। शिकायत के आधार पर थाना सैक्टर-14 पंचकूला में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। क्राइम ब्रांच सैक्टर-19 इन्चार्ज मुकेश सैनी की अगुवाई में टीम ने तकनीकी साधनों और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 14 मार्च को आरोपी गोविन्दा और संजय को काबू किया, जो सैक्टर-16 पंचकूला के निवासी हैं। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन: दोनों आरोपियों को 15 मार्च को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान 17 मार्च को उनकी निशानदेही पर चोरी की गई स्कूटी बरामद करवाई गई। इसके अलावा वारदात में प्रयोग की गई बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 18 मार्च को दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हमारी पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय हैं और अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़कर कानून के शिकंजे में लाया जा रहा है।

Breaking News

पुलिस ने रामगढ़ में चैकिंग के दौरान अवैध खनन सामग्री भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

पुलिस ने रामगढ़ में चैकिंग के दौरान अवैध खनन सामग्री भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पंचकूला/ 19 मार्च (ईशान टाइम्स):- पंचकूला के रामगढ़ क्षेत्र में आज पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बिना ई-रवाना बिल के पकड़ने मे सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार, आज रामगढ़ चौकी इंचार्ज तजिन्द्र पाल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मुस्तैदी से नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकने का इशारा किया गया। जब पुलिस टीम ने वाहन की जांच की और चालक से ई-रवाना बिल माँगा, तो चालक कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर रामगढ़ चौकी में खड़ा करवाया। इसके पश्चात आगामी कार्रवाई हेतु माइनिंग विभाग को सूचित किया गया है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने स्पष्ट किया कि पंचकूला पुलिस की विभिन्न टीमें फील्ड में पूरी तरह सक्रिय हैं और संदिग्ध वाहनों पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। खनन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर भविष्य में भी इसी प्रकार की छापेमारी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि जिले में अवैध खनन पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके।

Breaking News

मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी सहित पहले नवरात्र पर किए माता मनसा देवी के दर्शन, लिया आशीर्वाद

प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की माता मनसा देवी मंदिर की भव्यता बढ़ाने के लिए नए कॉरिडोर का निर्माण कार्य जारी: मुख्यमंत्री पंचकूला , 19 मार्च: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी के साथ चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन पंचकूला पहुंचकर माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और महामाई का आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में पहुंचकर मंत्रोच्चारण के बीच हवन-यज्ञ में भाग लिया और आहुति अर्पित की। इससे पूर्व उन्होंने मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक श्री सतपाल शर्मा ने मुख्यमंत्री को माता मनसा देवी का चित्र एवं हिंदू नववर्ष का कैलेंडर सम्मान स्वरूप भेंट किया। मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने माता मनसा देवी के चरणों में प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। उन्होंने माता से प्रार्थना की कि हरियाणा प्रदेश खुशहाल रहे और निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्र हमारी समृद्ध संस्कृति और संस्कारों का प्रतीक हैं। माता मनसा देवी में श्रद्धालुओं की असीम आस्था है और नवरात्र के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं, जिन्हें माता पूर्ण करती हैं। एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने बताया कि श्री माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड द्वारा माता मनसा देवी मंदिर, काली माता मंदिर, कालका और चंडी माता मंदिर में अनेक विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि माता मनसा देवी मंदिर परिसर में संचालित संस्कृत महाविद्यालय के नए भवन का निर्माण कार्य जारी है। इसके अतिरिक्त मंदिर को भव्य रूप देने के लिए एक नए कॉरिडोर का निर्माण कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है, जिसमें लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही काली माता मंदिर कालका और चंडी माता मंदिर, चंडीमंदिर का भी जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पंचकूला एवं श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला द्वारा आयोजित रक्तदान जागरूकता शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती निशा यादव, पुलिस उपायुक्त श्रीमती सृष्टि गुप्ता, एसडीएम श्री चंद्रकांत कटारिया, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेनू भाटिया, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष श्री अजय मित्तल, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश देवीनगर, पूर्व मेयर श्री कुलभूषण गोयल, श्री श्यामलाल बंसल, माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की सचिव श्रीमती शारदा प्रजापति, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव श्री प्रवीण अत्रे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Breaking News

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक मामले में दो ओर आरोपियों की गिरफ्तारी, चार दिन का पुलिस रिमांड

चंडीगढ़, 15 मार्च। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े मामले की चल रही जांच के दौरान राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) द्वारा दो ओर आरोपियों को 14/03/2026 को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि इस मामले में राजन कटोदिया को भी कल ही गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रणधीर सिंह, कंट्रोलर फाइनेंस एंड अकाउंट्स, हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद तथा राजेश सांगवान, कंट्रोलर फाइनेंस एंड अकाउंट्स, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (HSAMB) के रूप में हुई है। इन दोनों आरोपियों की मुख्य आरोपियों के साथ धोखाधड़ी को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका सामने आई थी। गिरफ्तारी के बाद राजन कटोदिया सहित चार आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने तीन आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, ताकि मामले में गहन पूछताछ की जा सके और घोटाले से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा किया जा सके। वहीं, इस मामले में गिरफ्तार आरोपी अंकुर शर्मा को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।मामले की जांच जारी है। ००००

Breaking News

Hindu Ekata Manch Celebrates 1st Annual Day, Focus on Revival of ‘Bhagbat Tungi’

Bhubaneswar, March 12(Ishan times).The Hindu Ekata Manch (HEM) celebrated its 1st Annual Day with great enthusiasm at Jaydev bhavan,Bhubaneswar on Thursday. The programme began with a devotional Kirtan performed by a women’s group, creating a spiritual atmosphere. The event also featured a ceremonial lamp-lighting, prize distribution and inspiring speeches by dignitaries, promoting the message of Hindu unity.State Rural Development, Panchayati Raj and Drinking Water Minister Sri Rabi Narayan Nayak inaugurated the ceremony as the chief guest in the presence of Swami Brahmananda Saraswati and Kotapada MLA Rupu Bhatra, along with other distinguished personalities. The speakers emphasized the need to promote the study of Hindu scriptures, philosophy and history in order to strengthen pride and awareness among Hindus. Detailed discussions were also held on reviving Odisha’s traditional “Bhagbat Tungis.”Among the eminent guests present were Prof. Harihar Kanungo, Vice-Chancellor of Thirumalai University; cultural expert Dr. Prafulla Rath; former Bhubaneswar MP Prof. Dr. Prasanna Patasani; Chief Adviser of HEM and National President of Rashtriya Patrakar Mahasangh, New Delhi, Dr. Pabitra Mohan Samantaray; Sanyasini Arundhati Mata; Baba Biswanatha Das; Mahanta Kabindra Maharaj; former AIIMS Director Prof. Dr. Ashok Mahapatra; and educationist Dr. Niranjan Sahu, among others. The dignitaries highlighted the importance of promoting Hindu religion, culture and traditions.On this occasion, HEM Founder President Pradipta Kumar Jena spoke about the organisation’s objectives and future vision. Editor Dr. Prabhat Kumar Sahu presented the editorial report, while the Vice-President shared views on strengthening and expanding the organisation. A souvenir titled “Arya Darshan” was also released by the guests.In the end, the organisers expressed gratitude to all members and volunteers, including Dr. Prabhat Kumar Sahu, Sushil Pal, Sushil Pradhan, Akshay Kumar Sahu, Braja Kishore Jena, Jayant Das, Rabindra Mohapatra, Babuli Dhar, Dr. Padmalochan Nayak, Surendra Mohanty, Sujit Mohanty, Pitabas Barik, Manoj Jena, Ramesh Chandra Das, Renubala Raut, Aditya Pratap Dhal, Niranjan Samal, Manas Singh, Manoj Panda, Bidyut Jena, Naren Jena, Suresh Choudhury, Trilochan Pradhan, Lambodar Behera, Bijay Behera, Pranakrishna Jena, Chintamani Mishra, Santosh Sahu, Ashok Nayak and Hrushikesh Nanda for their dedication in making the event a grand success.The programme was regarded as an important step towards promoting Hindu religion, culture and traditional values.

Breaking News

हिंदू एकता मंच का प्रथम वार्षिकोत्सव आयोजित, ‘भगवत टुंगी’ के पुनरुत्थान पर जोर

भुवनेश्वर, 12 मार्च(ईशान टाइम्स)।हिंदू एकता मंच (HEM) का प्रथम वार्षिकोत्सव गुरुवार को भुवनेश्वर के जयदेव भवन में बड़े उत्साह और धार्मिक वातावरण के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं के एक समूह द्वारा प्रस्तुत भक्ति-भाव से ओतप्रोत कीर्तन से हुई, जिससे पूरे आयोजन में आध्यात्मिक माहौल बन गया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन, पुरस्कार वितरण तथा विशिष्ट अतिथियों के प्रेरणादायक संबोधन भी हुए, जिनमें हिंदू एकता का संदेश दिया गया।राज्य के ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं पेयजल मंत्री श्री रबी नारायण नायक ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती तथा कोटपाड़ा के विधायक रूपु भात्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। वक्ताओं ने हिंदू समाज में गौरव और जागरूकता बढ़ाने के लिए हिंदू धर्मग्रंथों, दर्शन और इतिहास के अध्ययन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही ओडिशा की प्राचीन परंपरा “भगवत टुंगी” के पुनरुत्थान पर भी विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम में प्रो. हरिहर कानुंगो (कुलपति, तिरुमलाई विश्वविद्यालय), सांस्कृतिक विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल्ल रथ, भुवनेश्वर के पूर्व सांसद प्रो. डॉ. प्रसन्न पट्टसानी, हिंदू एकता मंच के मुख्य सलाहकार एवं राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पवित्र मोहन सामंतराय, संन्यासिनी अरुंधती माता, बाबा विश्वनाथ दास, महंत कबिंद्र महाराज, पूर्व एम्स निदेशक प्रो. डॉ. अशोक महापात्र तथा शिक्षाविद डॉ. निरंजन साहू सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने हिंदू धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया।इस अवसर पर हिंदू एकता मंच के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप्त कुमार जेना ने संगठन के उद्देश्य और भविष्य की दिशा पर अपने विचार व्यक्त किए। मंच के संपादक डॉ. प्रभात कुमार साहू ने संपादकीय विवरण प्रस्तुत किया, जबकि उपाध्यक्ष ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए अपने सुझाव रखे। कार्यक्रम के दौरान “आर्य दर्शन” नामक स्मारिका का भी अतिथियों के करकमलों से विमोचन किया गया।अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं स्वयंसेवकों—डॉ. प्रभात कुमार साहू, सुशील पाल, सुशील प्रधान, अक्षय कुमार साहू, ब्रज किशोर जेना, जयंता दास, रबींद्र महापात्र, बाबुली धर, डॉ. पद्मलोचन नायक, सुरेंद्र मोहंती, सुजीत मोहंती, पीताबास बारिक, मनोज जेना, रमेश चंद्र दास, रेनुबाला राउत, आदित्य प्रताप ढल, निरंजन सामल, मनस सिंह, मनोज पांडा, विद्युत जेना, नरेंद्र जेना, सुरेश चौधरी, त्रिलोचन प्रधान, लंबोदर बेहरा, विजय बेहरा, प्राणकृष्ण जेना, चिंतामणि मिश्रा, संतोष साहू, अशोक नायक तथा हृषिकेश नंदा—को धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम को हिंदू धर्म, संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण तथा प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा गया।

Breaking News

एक झगड़े ने खोल दिया सास की हत्या का खौफनाक राज़!

‘जैसे तेरी माँ को मारा, वैसे ही तेरा भी इलाज कर दूँगी’— मथुरा (इंद्र यादव,ईशान टाइम्स)। कहते हैं कि जुर्म कितना भी शातिर क्यों न हो, अपराधी की जुबान एक न एक दिन सच उगल ही देती है। मथुरा में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा भी कुछ ऐसे ही फिल्मी अंदाज में हुआ। जिस सास की मौत को कुदरती मानकर दफना दिया गया था, उसका कातिल कोई और नहीं बल्कि घर की ‘लाडली’ बहू निकली। विवाद बना सुराग: एक धमकी और खुल गया राज़ इस खौफनाक कहानी का क्लाइमेक्स तब शुरू हुआ जब बहू हिना और उसकी ननद अमीना के बीच मामूली बात पर कहासुनी हुई। बहस के दौरान गुस्से में हिना के मुंह से वो सच निकल गया जिसने सबकी रूह कँपा दी। हिना ने ननद को धमकी देते हुए कहा— “ज्यादा मत बोल, जैसे तेरी माँ को ठिकाने लगाया है, वैसे ही तेरा भी इलाज कर दूँगी।” बस यही वो मोड़ था जहाँ से अमीना को अपनी माँ ‘अनवरी’ की मौत पर शक हुआ। शक यकीन में बदला तो पुलिस तक बात पहुँची। प्रशासन की मौजूदगी में अनवरी की कब्र खुदवाई गई और जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, तो खुलासा हुआ कि उनकी मौत स्वाभाविक नहीं, बल्कि गला घोंटने से हुई थी। इश्क, धोखा और कत्ल की वो रात पुलिस की गिरफ्त में आते ही बहू हिना और उसके प्रेमी आदिल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में जो बातें सामने आईं, वो किसी डरावनी फिल्म से कम नहीं थीं:2 साल का अफेयर: हिना और आदिल के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।आधी रात का सन्नाटा: वारदात वाली रात आदिल चोरी-छिपे हिना से मिलने उसके घर पहुँचा था।जाग गई सास: दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में सास अनवरी ने रंगे हाथों पकड़ लिया।साजिश और मौत: पोल खुलने के डर से घबराई बहू और उसके प्रेमी ने मिलकर अनवरी का गला घोंट दिया और उसे मौत की नींद सुला दिया। शातिर दिमाग, पर कानून के हाथ लंबे हत्या के बाद दोनों ने बड़ी चालाकी से इसे सामान्य मौत का रूप दिया और शव को दफना भी दिया। उन्हें लगा कि राज हमेशा के लिए दफन हो चुका है, लेकिन ननद से हुए झगड़े ने इस ‘परफेक्ट मर्डर’ की धज्जियाँ उड़ा दीं। पुलिस ने हिना और आदिल दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।यह घटना समाज के गिरते नैतिक मूल्यों और रिश्तों में पनपते अपराध का एक काला चेहरा पेश करती है। MathuraMurderMystery #CrimeNews #Betrayal #JusticeForAnwari #LoveTriangleTragedy #Busted #PoliceUpdate #IndiaCrime #TruthRevealed #FatalAffair

Breaking News

यूपी में पूरे 17साल 2जिले 2नौकरी की जयप्रकाश सिंह ने ,गया जेल

यूपी का ‘डबल एजेंट’ सरकारी बाबू जय प्रकाश सिंह: 17 साल, 2 जिले और 2 सरकारी नौकरियां; RTI ने खोला राज, अब मिली 7 साल की जेल! बाराबंकी (इंद्र यादव) बाराबंकी,अगर आपको लगता है कि आप ऑफिस के काम से बहुत थके हुए हैं, तो जरा उत्तर प्रदेश के जय प्रकाश सिंह जी से मिलिए (शायद अब जेल में मिलें)। इन्होंने ‘वर्क-लाइफ बैलेंस’ को एक नई ऊंचाई दी और साबित कर दिया कि इंसान एक समय में दो नावों पर न केवल सवार हो सकता है, बल्कि 17 साल तक उन नावों को दौड़ा भी सकता है! टाइम मैनेजमेंट या जादूगरी जय प्रकाश जी ने मार्वल के सुपरहीरोज को भी पीछे छोड़ दिया। 1979 में प्रतापगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में ‘नॉन-मेडिकल असिस्टेंट’ बने, लेकिन शायद सेवा का भाव इतना उमड़ा कि 1993 में बाराबंकी के शिक्षा विभाग में शिक्षक भी बन गए।सोचिए, सुबह शायद बच्चों को ‘क से कबूतर’ पढ़ाते होंगे और दोपहर बाद स्वास्थ्य विभाग की फाइलों में ‘ख से खटमल’ मारते होंगे। एक जिले में चॉक उठाते, तो दूसरे में इंजेक्शन! रजनीकांत भी सोच रहे होंगे कि यह स्टाइल तो मैंने भी ट्राई नहीं किया। RTI: विलेन जिसने ‘पार्टी’ खराब कर दी सब कुछ मक्खन की तरह चल रहा था, दोनों हाथों में सरकारी लड्डू थे और जेब में डबल सैलरी। लेकिन तभी एंट्री हुई एक ‘RTI’ की। बाराबंकी के प्रभात सिंह ने बस एक सूचना क्या मांगी, जय प्रकाश जी का ‘डबल रोल’ वाला पर्दा ही गिर गया। विभाग जो 17 साल से कुंभकर्णी नींद सो रहे थे, अचानक ऐसे जागे जैसे बिना अलार्म के सोमवार की सुबह! अदालत का ‘रिटायरमेंट’ प्लान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधा सिंह ने इस ‘प्रतिभा’ को पहचानते हुए उन्हें अगले 7 साल के लिए एक नई ‘सरकारी बिल्डिंग’ (जेल) में शिफ्ट कर दिया है।इनाम: 7 साल की चक्की पिसाई।फीस: 30 हजार का जुर्माना।रिटर्न गिफ्ट: 17 साल की पूरी सैलरी अब सरकारी खजाने में वापस जमा करनी होगी। (यानी ‘बाय वन, गेट वन फ्री’ वाला ऑफर अब ‘पे बैक ऑल’ में बदल गया है)। सिस्टम को ‘सलाम’ वाह रे हमारा सिस्टम! 17 साल तक ऑडिटर्स को लगा होगा कि जय प्रकाश जी के पास ‘पुष्पक विमान’ है जो पलक झपकते जिला बदल लेते हैं। डिजिटल इंडिया तो अब आया है, पर जय प्रकाश जी ने तो 90 के दशक में ही ‘क्लाउड कंप्यूटिंग’ (बिना दिखे काम करना) शुरू कर दी थी। मेहनत इतनी खामोशी से करो कि तुम्हारी सफलता शोर मचा दे, लेकिन इतनी “डबल मेहनत” भी मत करो कि पुलिस शोर मचाती हुई आ जाए! DoubleAgentBabu #UPScam #GovernmentJobJugaad #RTIPower #SystemFail #BabuBhaiya #CorruptionExposed #DualEmployment #LucknowDiaries

Scroll to Top