सिटी हाइट्स सहित कई सोसाइटीयों में नए बेंच लगे , रेजिडेंट हुए खुश

पीर मुच्छल्ला (जीरकपुर) ,ईशान राय ब्यूरो चीफ ।सामाजिक कार्यकर्ता व आम आदमी पार्टी नेता संदीप सिंह पूनिया के प्रयासों से आज पीर मुच्छल्ला की सिटी हाइट सोसाइटी , ब्लिस होम, इंपीरियल गार्डन,रॉयल मैनसन में नागरिकों और आम आदमियों के बैठने के लिए नये बेंच रखवाए गए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा योग प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं जो कि कई सोसाइटियों में योग प्रशिक्षण दे रहे हैं । जिन सोसाइटियों में कम से कम चालीस लोग जो योग करते हों या करना सीखना चाहते हों उन्हीं सोसाइटियों में उनके आवेदन पर सरकार प्रशिक्षकों को भेजेगी ।

सिटी हाईट सोसाइटी में पांच बेंच लगवाए जाने से प्रसन्न सोसाइटी के रेजिडेंट जितेंद्र सिंह , सरदार संदीप सिंह, राजकुमार जी , मित्तल जी और सोसाइटी की महिलाओं ने आप नेता संदीप सिंह और उनकी टीम का धन्यवाद किया ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top