ishantimes

Upcoming Games

Follow Us On

बिजली मंत्री अरविंद कु.शर्मा के आदेश पर शहरोज गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर

मऊ (उत्तरप्रदेश) ईशान टाइम्स संवाददाता। गांव शहरोज में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सर्वेश राय और मनोज राय -अध्यक्ष जिला पंचायत- मऊ के प्रयास से उत्तरप्रदेश के नगर विकाश एवं बिजली मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के आदेश से एक 100किलोवाट का ट्रांसफार्मर लगाया गया जिससे ग्रामीणों में हर्ष की लहर दौड़ गई ।आने वाली गर्मियों में लो वोल्टेज और बिजली ट्रांसफार्मर के बार बार खराब होने से आने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी ये कहना है ग्रामीणों का ।
सर्वेश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने वादों को पूरा कर रही है और विकाश कार्यों को कर के जनता के दिलों में अपनी जगह बना रही है ।ग्राम शहरोज के लिए बहुत से कार्यों के टेंडर हो चुके हैं चूंकि ग्रामीण अभी गेहूं की कटाई दवाई में लगे हैं उन् कार्यों के शुरू होने पर गेहूं की फसल कई ग्रामीणों के घरों तक पहुंचने में अड़चन आ सकती है इस वजह से विलंब हो रहा है ।उसको जल्द ही शुरू किया जाएगा ।
इस अवसर पर सर्वेश राय ,पंडित सोनू राय ,पांचू साहनी ,अवधेश राय, कृपा राय , रंजीत पाल ,बेचू गुप्ता , राजेश राय सरपंच ,वीरेंद्र त्रिपाठी ,नितेश त्रिपाठी ,सिक्कड़ त्रिपाठी, शिवराम राय, हर्ष राय , भानु राय, ऋषि राय, रत्नेश राय ,जुगनू राय ,धनंजय मद्धेशिया, अत्री राय, आशु राय ,सुग्रीव गोंड, पुतुल गोड ,विनोद कन्नौजिया , छोटे राजभर, इत्यादि सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष बच्चे मौजूद थे।

Scroll to Top