ishantimes

Upcoming Games

Follow Us On

जिसके साथ युवा होंगे प्रदेश में भविष्य उसी पार्टी का होगा

जननायक जनता पार्टी प्रदेश के युवाओ की पहली पसंद बनती जा रही है – ओ पी सिहाग

पंचकूला, 8 अप्रैल(ईशान राय , ईशान टाइम्स)जननायक जनता पार्टी के पंचकूला जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि प्रदेश में जजपा एक मात्र पार्टी है जो लगातार युवाओ एवं छात्रों के मुद्दे उठाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओ की आबादी 50 प्रतिशत से अधिक है जिनमें 18 वर्ष के छात्रों से लेकर 40 साल तक के युवा शामिल हैं। ओ पी सिहाग ने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी के नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री हरियाणा जिनकी उम्र 36 वर्ष है तथा युवा जजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला 33 साल के युवा हैं, वे दोनों युवाओ के मामले, उनकी रुचि,उनका व्यवहार,उनकी दिक्कतें बाकी प्रदेश के नेताओं के मुकाबले ज्यादा जानते हैं। उन्होंने कहा कि वो दुष्यंत चौटाला ही थे जिन्होंने उपमुख्यमंत्री रहते हुए हरियाणा के युवाओ के लिए प्राइवेट नौकरियों में 75 प्रतिशत का आरक्षण का बिल पास करवाया था। पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने पिछले कई सालों में युवाओ एवं छात्रों के बीच रहकर जबरदस्त तरीके से उनकी समस्याओ को उठाया है तथा हल करवाने की कोशिश की है जिससे प्रदेश भर के लाखों युवाओ एवं छात्रों का भरोसा उन पर तथा जजपा के प्रति बढ़ा है। दिग्विजय सिंह ने पहले पूरे प्रदेश में सफल युवा योद्धा सम्मेलन आयोजित किए अब वो प्रदेश भर के विश्वविद्यालयों एवं कालेजों में छात्रों से संवाद कार्यक्रम में शिरकत करके उनकी मांगों एवं समस्याओं को उठा रहे हैं।
ओ पी सिहाग जो छात्र जीवन में प्रदेश के प्रभावी युवा एवं छात्र नेता रहे हैं का कहना है युवाओ एवं छात्रों का साथ उन्हीं पार्टियों या नेताओं को मिलता है जिसके नेता उनके सुख दुःख में साथ खड़े होते हैं तथा इस मामले में दिग्विजय सिंह चौटाला एवं दुष्यंत चौटाला का कोई सानी नहीं है।जजपा ज़िला अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरे भारत में सबसे ज्यादा बेरोजगारी की समस्या हरियाणा में है । प्रदेश के होनहार पढ़े लिखे युवा रोजगार के लिए दर दर भटक रहे हैं। बीजेपी की प्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओ को रोजगार देने में फिसड्डी साबित हो रही है। अलबत्ता तो प्रदेश नौकरियां निकलती नहीं अगर किसी सरकारी विभाग में कोई नौकरियां बारे भर्ती की जाती है तो प्रदेश के होनहार बेरोजगार युवाओ को दरकिनार करके बाहरी लोगों को तरजीह दी जाती है। इसी तरह हम प्रदेश भर के विश्वविद्यालयों एवं कालेजों की बात करे तो वहां छात्र संघ के चुनाव नहीं होने से छात्रों के सामने बहुत ज्यादा दिक्कतें हैं उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। सिहाग ने कहा कि केवल जजपा के युवा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला एवं दुष्यंत चौटाला ही उनके मुद्दों को लेकर गम्भीर है तथा सरकार के समक्ष जबरदस्त तरीके से उठा रहे हैं। इसलिए जजपा प्रदेश भर के लाखों युवाओ एवं छात्रों की पहली पसंद है तथा ये ग्राफ दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। एक महत्वपूर्ण बात “जिसके साथ युवा, हरियाणा उसी का हुआ “।

Scroll to Top