ishantimes

Author name: admin

Breaking News

जेबीटी भर्ती पर हाई कोर्ट के फैसले से साफ हो गया है, कि यह मामला राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित था: रामपाल माजरा

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता कर 3206 जेबीटी अध्यापकों की भर्ती पर कोर्ट के निर्णय, गेस्ट टीचर्स को नियमित न करने, हरियाणा में वकील साथियों के हड़ताल पर बैठने, एचकेआरएन में सेवा सुरक्षा वादा, फसल बीमा और जंतर-मंतर पर बैठे युवाओं के साथ की गई वादाखिलाफी जैसे ज्वलंत मुद्दों को उठाया एचकेआरएन पूरी तरह से फ्रॉड है, घोटालों के कारण इसके डायरेक्टर को जेल जाना पड़ा था बीजेपी कर्मचारी विरोधी है, गेस्ट टीचर्स को कोर्ट के फैसले के बाद भी पक्का नहीं किया जा रहा चंडीगढ़, 31 जुलाई( संजय राय) । साल 2000 में इनेलो की सरकार में 3206 जेबीटी अध्यापकों की भर्ती को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने निष्पक्ष ठहराया है। तब कांग्रेस ने सीबीआई का दुरुपयोग कर चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को जेल भेजने की साजिश रची थी। सवाल उठता है कि जब भर्ती मेरिट पर हुई थी तो पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और उनके साथियों को जेल की सजा क्यों काटनी पड़ी?। हाई कोर्ट के हाल में आए फैसले से साफ हो गया है, कि यह मामला राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित था। कोर्ट ने बचे हुए 150 जेबीटी अभ्यर्थियों को बैक डेट से पूरे लाभ देने के निर्देश दिए हैं। साल 2000 में लगे 3206 अध्यापकों को प्रमोशन भी मिले हैं। तब कुल 7700 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेने के बाद 3206 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था।रामपाल माजरा ने बीजेपी को कर्मचारी विरोधी बताते हुए कहा कि बीजेपी ने 2014 की घोषणा पत्र में गेस्ट टीचरों को नियमित करने का वादा किया था। जंतर-मंतर पर धरना दे रहे गेस्ट टीचर्स को भाजपा ने लेटर हेड पर समर्थन भी दिया था। लेकिन आज तक गेस्ट टीचर नियमित नहीं हुए। पिछले दिनों जब हाई कोर्ट ने गेस्ट टीचर्स को नियमित करने के निर्देश दिए। उसके बाद अब सरकार डबल बेंच में चली गई है। सरकार गेस्ट टीचरों को नियमित करने में आनाकानी कर रही है। मतलब साफ है कि सरकार की नीयत ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री नायब सैनी जब भी पंजाब में राजनीतिक प्रचार के लिए जाते हैं तो खुद को कर्मचारी हितेषी बताते हैं जो बेहद हास्यास्पद है।उन्होंने कहा कि सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए लगाए गए 120000 कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा का वादा किया था। 2 साल पहले सेवा सुरक्षा का कानून विधानसभा से पारित भी हो गया है। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। एचकेआरएन पूरी तरह से फ्रॉड है। इसमें पिक एंड चूज से भारी घोटाले हो रहे हैं। घोटालों के चक्कर में इसके एक डायरेक्टर और अधिकारियों को जेल जाना पड़ा था। नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों को नियमित करने को लेकर भी हाईकोर्ट ने नियमित करने के निर्देश दिए थे। लेकिन सरकार ने समय पर कदम नहीं उठाये। सरकार के खिलाफ हाई कोर्ट में अब अवमानना का केस भी चल रहा है।रामपाल माजरा ने कहा कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में पंजाब और हरियाणा में सभी वकील साथी हड़ताल पर बैठे हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि जितने भी नए वकील होते थे उन्हें लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम में रखा जाता था। सभी जिला कोर्ट में 40-50 वकीलों को पैनल पर रखा जाता था। लेकिन अब मिलीभगत करके मात्र 5-7 वकीलों को ही यह काम दिया जाता है।रामपाल माजरा ने कहा कि सरकार से आज सभी वर्ग बुरी तरीके से परेशान है। सरकार ने किसानों के लिए फसल बीमा योजना शुरू की थी। लेकिन किसानों को कोई फायदा नहीं हुआ। उल्टा आम जनता के ऊपर वजन बढ़ा दिया है। सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ा दिया।जंतर मंतर मामले में हुए समझौते को लेकर रामपाल माजरा ने बीजेपी पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए। बीजेपी ने जो वादे किए थे, उनसे पीछे हट रही है। पहले युवाओं के ऊपर लाठी चलाई। बाद में सरकार घुटनों के बल पर बैठी। सभी मुकदमे वापस लेने और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने पर सहमति बनी थी। लेकिन सभी वादे पूरे नहीं हुए।

Breaking News

IHRO ने सुमन आहूजा को पंजाब महिला राज्य महासचिव नियुक्त किया

चंडीगढ़(ईशान टाइम्स )।इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन (IHRO) ने समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण और मानवाधिकार जागरूकता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता एवं इवेंट ऑर्गेनाइज़र श्रीमती सुमन आहूजा को महिला राज्य महासचिव, पंजाब के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। IHRO के राष्ट्रीय सलाहकार एवं प्रभारी राज अंजुम ने बताया कि संगठन द्वारा लंबे समय से सुमन आहूजा की सामाजिक गतिविधियों, महिला कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों, जनसेवा और मानवाधिकार संबंधी कार्यों का अवलोकन किया जा रहा था। उनकी सक्रिय कार्यशैली एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उनकी रिपोर्ट IHRO के विश्व अध्यक्ष डॉ. नेम सिंह प्रेमी को प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात विश्व अध्यक्ष डॉ. नेम सिंह प्रेमी, IHRO बोर्ड एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के विचार-विमर्श के बाद राष्ट्रीय सलाहकार राज अंजुम की अनुशंसा पर सुमन आहूजा को पंजाब महिला राज्य महासचिव के पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। नियुक्ति के उपरांत सुमन आहूजा ने विश्व अध्यक्ष डॉ. नेम सिंह प्रेमी एवं राष्ट्रीय सलाहकार राज अंजुम का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास को वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के क्षेत्र में वह संगठन की नीतियों के अनुरूप सक्रिय भूमिका निभाएंगी। संगठन द्वारा उन्हें पंजाब में मानवाधिकार जागरूकता अभियान को मजबूत करने, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, मानसिक उत्पीड़न, सामाजिक शोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर कार्य करने तथा जरूरतमंद लोगों की आवाज़ बनने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुमन आहूजा की नियुक्ति के बाद चंडीगढ़ सहित पूरे पंजाब में उनके समर्थकों, सामाजिक संगठनों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल है। अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य व्यक्तियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयां दी हैं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Breaking News

पश्चिम बंगाल ब्रह्मर्षि परिषद एवं SEVA CLINIC SERVICES के संयुक्त तत्वावधान में हुई मेगा स्वास्थ्य जाँच

हावड़ा, 5 जुलाई 2026(ईशान टाइम्स )। पश्चिम बंगाल ब्रह्मर्षि परिषद एवं SEVA CLINIC SERVICES के संयुक्त तत्वावधान में सॉल्किया स्थित डॉ. कमलेश राय के SEVA Clinic में आयोजित मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड शुगर, रक्तचाप (बी.पी.), हृदय जाँच, ईसीजी (ECG), एसपीओ₂ (SPO2), फेफड़ों की जाँच (PFT) तथा नेत्र परीक्षण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। इसके अतिरिक्त ब्लड कलेक्शन, होम केयर, IV इन्फ्यूजन, फोली कैथेटराइजेशन, ड्रेसिंग एवं अन्य आवश्यक चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में भी लोगों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। शिविर में उपस्थित लोगों को प्रत्येक माह उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क ऑपरेशन सुविधा—जैसे हर्निया, मोतियाबिंद, फिस्टुला एवं हाइड्रोसील—तथा डायलिसिस गाइडेंस के विषय में भी जागरूक किया गया, जिससे जरूरतमंद मरीजों को भविष्य में बेहतर उपचार का मार्गदर्शन मिल सके। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल ब्रह्मर्षि परिषद के पदाधिकारियों ने शिविर को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वयंसेवकों, परिषद के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परिषद भविष्य में भी समाजहित एवं जनकल्याण के उद्देश्य से ऐसे स्वास्थ्य एवं सेवा संबंधी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँच सकें। “स्वस्थ समाज, हमारी पहचान” के संकल्प के साथ आयोजित यह मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर सामाजिक सेवा, जनजागरूकता एवं जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।

Breaking News

प्यार की कोई भाषा नहीं होती! संजय राय और उनके तोते का आत्मीय रिश्ता!

मुंबई/इंद्र यादव/अक्सर लोग पूछते हैं कि क्या जानवरों और इंसानों के बीच भी दोस्ती हो सकती है? हमारे संपादक श्री संजय राय जी और उनके प्यारे तोते का रिश्ता इस सवाल का सबसे खूबसूरत जवाब है।एक पत्रकार की जिंदगी बहुत भागदौड़ और तनाव वाली होती है। खबरों की दुनिया में हमेशा कुछ न कुछ घटता रहता है। लेकिन जब संजय जी घर पहुंचते हैं, तो उनका नन्हा सा तोता सारी थकान मिटा देता है। तोते का उनके कंधे पर बैठना, उनसे दुलार पाना और उनके साथ घुल-मिलकर रहना यह दिखाता है कि इस दुनिया में प्यार से बड़ी कोई भाषा नहीं है।यह रिश्ता सिर्फ एक ‘मालिक’ और ‘पालतू जानवर’ का नहीं है, बल्कि यह भरोसे और दोस्ती का एक अनूठा उदाहरण है। यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि जो व्यक्ति दिन भर समाज की बड़ी समस्याओं पर अपनी कलम चलाता है, वह घर में एक छोटे से पक्षी के साथ इतना कोमल और प्यार भरा व्यवहार करता है।संजय जी का यह रूप हमें सिखाता है कि हम चाहे कितने भी व्यस्त क्यों न हों, हमें अपने आसपास के जीव-जंतुओं के लिए हमेशा समय और प्यार रखना चाहिए। एक छोटे से पक्षी के प्रति उनकी यह ममता उनके बड़े और उदार दिल की पहचान है।सच्ची खुशी बड़ी उपलब्धियों में नहीं, बल्कि ऐसी छोटी-छोटी खुशियों में छिपी होती है। संजय जी और उनके तोते का यह साथ हम सभी के लिए एक प्रेरणा है—हमें भी बेजुबान जानवरों के प्रति दया और प्रेम रखना चाहिए, क्योंकि यही मानवता का असली अर्थ है।आप क्या सोचते हैं, क्या आप भी अपने किसी पालतू जानवर के साथ ऐसा ही जुड़ाव महसूस करते हैं!

Breaking News

हावड़ा में स्वामी सहजानंद सरस्वती की 76वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

हावड़ा(ईशान टाइम्स )।पश्चिम बंगाल ब्रह्मर्षि परिषद के तत्वावधान में हावड़ा स्थित कृष्णा विद्यालय में किसान नेता एवं समाज सुधारक स्वामी सहजानंद सरस्वती की 76वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वामी सहजानंद सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने किसानों, श्रमिकों तथा समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। सामाजिक न्याय, समानता और संगठन के प्रति उनका संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी है। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए। साथ ही शिक्षा, सेवा, संगठन और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में परिषद के सदस्यों ने स्वामी सहजानंद सरस्वती के आदर्शों पर चलने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Breaking News

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में पंजाब के कई प्रमुख लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

पटियाला लैंड मॉर्गेज बैंक के प्रधान हरप्रीत चठ्ठा, पटियाला सब्ज़ी मंडी एवं आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अमनदीप कंबोज सहित अनेक पदाधिकारियों ने थामा भाजपा का दामन विपक्षी दलों के कई पदाधिकारी, दो दर्जन से अधिक सरपंच, पंच एवं पूर्व सरपंच भी भाजपा में हुए शामिल चंडीगढ़, 27 जून(संजय राय) हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई प्रमुख लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर किया गया। इस अवसर पर विधायक रामकुमार कश्यप सहित बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पटियाला लैंड मॉर्गेज बैंक के प्रधान श्री हरप्रीत चठ्ठा, पटियाला सब्ज़ी मंडी एवं आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान श्री अमनदीप कंबोज सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और सभी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। इसके अलावा विभिन्न विपक्षी दलों के कई पदाधिकारियों ने भी भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान दो दर्जन से अधिक सरपंच, पंच एवं पूर्व सरपंच भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से पंजाब में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की जनसेवा और विकास की विचारधारा को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Breaking News

राम मंदिर में चढ़ाई 200 किलो चांदी का क्या हुआ? सिंधी समाज का बड़ा सवाल: ‘हमारी ईंटें कहाँ हैं!

अयोध्या/इंद्र यादव/उत्तर प्रदेश,भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए देशभर के सिंधी समाज ने अपनी आस्था का जो नजराना पेश किया था, आज वही नजराना बड़ा सवाल बन चुका है। जनवरी 2021 में सिंधी समाज ने मंदिर ट्रस्ट को 200 किलो शुद्ध चांदी की ईंटें सौंपी थीं, लेकिन आज तक उन ईंटों का कोई अता-पता नहीं है। क्या है पूरा मामला जनवरी 2021 में राम मंदिर निर्माण के लिए सिंधी समाज ने चंपत राय बंसल को 200 किलो चांदी की ईंटें सौंपीं।आस्था का प्रतीक: प्रत्येक ईंट पर इष्ट गुरु साईं झूलेलाल जी की फोटो उकेरी गई थी।अंधेरे में दानदाता: आरोप है कि इतनी बड़ी मात्रा में दान देने के बावजूद, सिंधी समाज को न तो इसकी रसीद दी गई और न ही उन्हें यह बताया गया कि उन ईंटों का उपयोग कहाँ किया गया। सिंधी समाज का आक्रोश दान देने वालों का कहना है कि उस वक्त करीब 1.5 करोड़ की लागत वाली उन ईंटों की आज कीमत 6-7 करोड़ के पार पहुँच चुकी है। समाज को बस यह जानना है कि उनकी मेहनत और आस्था की कमाई का आखिर हुआ क्या? क्या उन्हें मंदिर में लगाया गया है या कहीं औरअब इस मामले की गूंज हर तरफ है। समाज का कहना है कि वे इस पर योगी सरकार द्वारा गठित SIT से सच्चाई सामने आने की उम्मीद करते हैं, ताकि “दूध का दूध और पानी का पानी” हो सके।

Breaking News

उत्तराखंड क्वान की डो एसोसिएशन का गठन

*देहरादून (उत्तराखंड) (ईशान राय)। देहरादून के मालदेवता रोड स्थित स्पिलवे इको रिसॉर्ट में आयोजित साधारण आम सभा एवं चुनावी बैठक में उत्तराखंड क्वान की डो एसोसिएशन का विधिवत गठन किया गया । क्वान की डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस बैठक का उद्देश्य वियतनामी मार्शल आर्ट क्वान की डो खेल के प्रदेशव्यापी विकास एवं विस्तार हेतु नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करना था । बैठक में देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, मसूरी, कोटद्वार एवं नैनीताल सहित विभिन्न जनपदों के मार्शल आर्ट प्रशिक्षक, तकनीकी विशेषज्ञ एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान उपस्थित सदस्यों ने प्रदेश सरकार के पूर्व अधिशासी अभियंता अनिल कुमार श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष तथा क्वान की डो मार्शल आर्ट के ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक विशाल कश्यप को प्रदेश सचिव निर्वाचित किया । द्वितीय सत्र में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव की अनुशंसा पर प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया । इसके अंतर्गत डॉ. सुमित सबरवाल, डॉ. अमन दमीर, अवनीश भारती एवं सिद्धार्थ भंडारी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पीयूष श्रीवास्तव (प्रबंध निदेशक, वेद इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून) को संयुक्त सचिव, राष्ट्रीय पदक विजेता इशिका सिंह को कोषाध्यक्ष, हरिद्वार के 6th डॉन ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक गगन भंडारी को तकनीकी निदेशक, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अनमोल चौधरी को रेफरी चेयरमैन, संजीव चौधरी को अनुशासन समिति का अध्यक्ष तथा शालिनी बिष्ट एवं बुशरा अंसारी को महिला समिति का दायित्व सौंपा गया । क्वान की डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया एवं साधारण आम सभा का आयोजन फेडरेशन के संविधान एवं निर्धारित नियमावली के अनुरूप संपन्न कराया गया है । उन्होंने बताया कि नवगठित उत्तराखंड क्वान की डो एसोसिएशन को फेडरेशन की आधिकारिक प्रदेश इकाई के रूप में मान्यता प्रदान की जाएगी । साथ ही फेडरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश ढुल के निर्देशानुसार प्रदेश कार्यकारिणी को शीघ्र ही औपचारिक मान्यता प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा । बैठक में सोनू थापा, आशीष कुमार, प्रवीण खिमटा, प्रशांत कुमार, शिवराज चौहान, विनीत त्यागी, आकाश भारद्वाज सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे ।

Breaking News

पार्षद गुरुसेवक पूनिया का सिटी हाईट सोसाइटी में हुआ भव्य स्वागत

पीर मुच्छल्ला (जीरकपुर), ईशान राय । नगरपालिका जीरकपुर के वार्ड 11के के नव निर्वाचित पार्षद गुरुसेवक पूनिया का सिटी हाइट्स सोसाइटी में आर डब्लू ए द्वारा भव्य स्वागत किया गया । सोसाइटी के प्रधान जितेंद्र सिंह कुंडु और पूर्व प्रधान नरेंद्र सेठी , कोषाध्यक्ष शंकर गर्ग , और पदाधिकारियों ने बुके दे कर और लड्डू खिला कर स्वागत किया । सोसाइटी के सदस्य वरिष्ठ पत्रकारसंजय राय ने पटका पहनाकर पार्षद गुरुसेवक पूनिया का स्वागत किया । सोसाइटी के प्रधान जितेंद्र सिंह कुंडु ने सोसाइटी की और क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। सिटी हाईट सोसाइटी की सदस्य डॉ इंद्रा राय ने स्वागत संबोधन किया और क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट और आवारा जानवरों की समस्या से निजात दिलाने की बात रखी । पार्षद गुरुसेवक पूनिया ने सोसाइटी और क्षेत्र की समस्याओं को दूर करवाने का आश्वासन दिया और सोसाइटी के सभी सदस्यों का उनको समर्थन और वोट देने के लिए आभार व्यक्त किया । उन्होंने सोसाइटी को आश्वस्त किया कि जल्द ही अपने व्यक्तिगत फंड से 10सोलर स्ट्रीट लाइट देंगे ।जिसकी डिमांड सोसाइटी के लोगों ने की थी । इस अवसर पर सोसाइटी के सैकड़ों सदस्य मौजूद थे । कम्युनिटी सेंटर खचाखच भरा हुआ था।

Breaking News

करोडों रुपये के फंड घोटालों के बाद नगर निगम पंचकूला में अब अरबों रुपये की जमीन के घोटाले की चर्चा – ओ पी सिहाग

पंचकूला, 7 जून(ईशान राय): जननायक जनता पार्टी पंचकूला के जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि लगता है पंचकूला नगर निगम में लगातार हो रहे घोटालों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ठीक नाक के नीचे नगर निगम पंचकूला में करोडों रुपये के फंड घोटालों के बाद अब नगर निगम की अरबों रुपये की जमीन के घोटाले की चर्चा पूरे प्रदेश में है। ओ पी सिहाग ने कहा की पूर्व में पंचकूला में उपायुक्त रहे सुशील सारवान ने नगर निगम पंचकूला की अरबों रुपये की 72 बीघे जमीन एक प्राइवेट होटल के मालिक को अपने निजि फायदे के लिए उनके नाम कर दी है ,य़ह मामला आज मुख्य अखबारों की सुर्खियों में छाया हुआ है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त जिले की सरकारी जमीन का कस्टोडियन होता है परंतु सुशील सारवान ने तो नियमों के विरुद्ध जाकर नगर निगम पंचकूला की लगभग 250 करोड़ रुपये बाजारी भाव की जमीन रिकार्ड में प्राइवेट व्यक्ति के नाम करने बारे कलेक्टर सह डी सी के रूप में फैसला कर दिया।ओ पी सिहाग ने कहा कि पहले नगर निगम के अधिकारियों , बैंक अधिकारियों तथा कुछ प्राइवेट लोगों ने साजिश करके नगर निगम के करोडों रुपये का गबन किया और अब पंचकूला के पूर्व उपायुक्त ने नियमो के खिलाफ जाकर जमीन का बड़ा घोटाला कर दिया।जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में लगातार बड़े बड़े घोटाले हो रहे हैं ,अधिकारियों पर सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है तथा अधिकारी बेलगाम है एवं बेखौफ हैं या अधिकारी किन्ही रसूखदारो की शह पर ये घोटाले कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की सुशील सारवान को तुरंत महत्वपूर्ण पद से हटा देना चाहिए तथा इस अति गम्भीर मामले की जांच तुरंत करवा कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा जो जमीन पूर्व उपायुक्त ने प्राइवेट व्यक्ति के नाम की थी उसको दोबारा से नगर निगम पंचकूला को सौंपा जाए।

Scroll to Top