ishantimes

ishantimes

Breaking News

पंचकूला में चौधरी देवी लाल का 112 वां जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया गया

चौधरी देवी लाल किसानो, मजदूरों सहित 36 बिरादरी के नेता थे- ओ पी सिहाग ताऊ देवीलाल द्वारा समाज कल्याण के किये गये कार्यों का आज भी पुरे भारत में जिक्र होता है। पंचकूला, 25 सितंबर(संजय राय ,ईशान टाइम्स): आज पूरे प्रदेश तथा देश में श्रद्धेय ताऊ देवी लाल के चाहने वाले उनकी 112वीं जयंती मना रहे हैं । पंचकूला में इस अवसर पर तीन जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। सबसे पहले ताऊ देवी लाल स्टेडियम में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद जजपा कार्यकर्ताओं ने पंचकूला सेक्टर 15 वृद्ध आश्रम जाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया वहां बुजुर्गों को फल फ्रूट वितरित किए तत्पश्चात सेक्टर 23 गोशाला जाकर गौ माताओं की सेवा करके हरा चारा डाला गया । इस बारे चर्चा करते हुए जननायक जनता पार्टी पंचकूला के जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने बताया कि पंचकूला में ताऊ देवीलाल स्टेडियम में उनकी प्रतिमा के समक्ष जजपा पंचकूला के कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी। जजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि श्रद्धेय ताऊ देवी लाल का जीवन एक खुली किताब की तरह था ।उन्होंने ताउम्र किसानों, गरीबों, पिछड़ो, दलितों एवं आम आदमी की तकलीफों को दूर करने में काम किया। सिहाग ने कहा कि श्रद्धेय ताऊ देवीलाल का सारा जीवन संघर्ष , त्याग एवं समाज सेवा में समर्पित रहा। इस मोके पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। सभी वक्ताओं ने कहा कि ताऊ देवी लाल जैसा नेता कभी कभार इस धरती पर पैदा होता है जो सारी उम्र देश प्रेम एवं जनसेवा में लगा रहा। उन द्वारा जो कार्य किए गए उससे समाज में जबरदस्त बदलाव आया तथा सारा देश उनको हमेशा याद करता रहेगा। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने चौधरी देवी लाल की नीतियों पर चलते हुए जजपा एवं पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला तथा डॉ अजय सिंह चौटाला के हाथ मजबूत करने का संकल्प लिया।आज के कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय सचिव धर्मवीर सिंह, पार्टी की महिला विंग की प्रदेश प्रभारी किरण पूनिया, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज, पार्टी के प्रदेश महासचिव हरबंस सिंगला, पार्षद एवं जजपा जिला पंचकूला के नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश निषाद, पूर्व मनोनीत पार्षद एवं जिला के नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद जाखड़ , पार्टी के मीडिया प्रभारी दीपकमल सहारन के अतिरिक्त पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी सुरेंद्र चड्डा,सतबीर धनखड़, ईश्वर सिंहमार , नरेंद्र जैन, अशोक सिंगला, जितेन्द्र संधू, हनी सिंह, जयकरन सरोहा , महाबीर जांगिड़, अधिवक्ता बलबीर सैनी, दीपक चौधरी, विजय पांचाल, प्रतीक अहलावत, राजेन्द्र भूकल, महाबीर चिकारा, जयपाल नन्दल, विकास मलिक,हीरामन वर्मा,विजय गुलिया,कमल पूनिया ,विवेक सांगा , आजाद दिलेर, बबीता पूनिया, ओम प्रकाश, राजेश कुमार, हरबंस चंडीकोटला सहित काफी कार्यकर्ताओं ने ताऊ देवीलाल को याद करते हुए अपने श्रद्धा सुमन भेंट किए।

Breaking News, Sports

मुख्यमंत्री ने पंचकूला में किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के द्वितीय चरण का उद्घाटन

सरकार का लक्ष्य हरियाणा को न केवल भारत की बल्कि विश्व की खेल राजधानी बनाना: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 9 हजार 959 खिलाड़ी 17 विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में ले रहे हैं भाग मुख्यमंत्री ने पेरिस में हुए पैरा-ओलम्पिक खेलों में पदक जीतने वाले हरियाणा के 8 खिलाड़ियों को 42 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर किया सम्मानित पंचकूला , 24 सिंतबर(ईशान टाइम्स)– हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हरियाणा को न केवल भारत की बल्कि विश्व की खेल राजधानी बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले सालों में हरियाणा में खेलों के लिए एक विजन विकसित किया , जिसका उद्देश्य हर बच्चे को खेल से जोड़ने, हर गांव में खेल का मैदान बनाने और हर उस युवा को अवसर देना है जिसमें खेल के प्रति ललक है। मुख्यमंत्री आज ताउ देवीलाल खेल स्टेडियम, पंचकूला में राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ के द्वितीय चरण के उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्यातिथि के रूप में संबांधित कर रहे थे। इस अवसर पर श्री नायब सिंह सैनी ने राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ के द्वितीय चरण के उद्घाटन की घोषणा की और खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने का आह्वान किया। इस मौके पर खेल मंत्री श्री गौरव गौतम भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल महाकुंभ सिर्फ ऐक खेल का आयोजन नहीं बल्कि हरियाणा के युवाओं के सपनों को उड़ान देने का मंच है। यह उस भावना का प्रतीक है, जो खेलों में हरियाणा को नंबर वन बनाती है। उन्होंने कहा कि खेल महाकुम्भ की शुरुआत हरियाणा के स्वर्ण जयंती वर्ष 2017 में की गई थी। तब से अब तक पांच खेल महाकुम्भों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है। गत 2 अगस्त से 4 अगस्त तक चले खेल महाकुम्भ के पहले चरण में 26 खेलों में प्रदेश के कुल 15 हजार 410 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। आज इसके दूसरे चरण में 9 हजार 959 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिए खेलने का सपना हर खिलाड़ी का होता है, परंतु उस सपने को सच करने के लिए लगातार अभ्यास, अनुशासन और आत्मबल चाहिए। खिलाड़ियों में इन गुणों को निखारने के लिए ही सरकार द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इनमें खिलाड़ियों को अपनी दक्षता और क्षमता को और अधिक ऊंचा उठाने का अवसर मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2036 के ओलम्पिक खेलों में भारत को खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने उन खेलों को भारत में करवाने की इच्छा भी व्यक्त की है। मुझे विश्वास है कि उस समय हरियाणा के खिलाड़ी सबसे अधिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे। इसके लिए हम पहले से ही तैयारियां शुरू कर चुके हैं। हमारा सपना है कि हरियाणा का हर गांव एक ऐसा खिलाड़ी दे, जो विश्व मंच पर भारत का परचम लहराए। मुझे गर्व है कि हमने इस सपने को साकार करने की दिशा में लगातार काम किया है और आज खेल महाकुंभ उसी कड़ी का एक स्वर्णिम अध्याय है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। बचपन से ही खिलाड़ियों को तराशने के लिए प्रदेश में खेल नर्सरियां खोली हुई हैं। इनमें उन्हें वित्तीय सहायता व प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस समय प्रदेश में 1 हजार 489 खेल नर्सरियां कार्यरत हैं। इनमें 37 हजार 225 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन नर्सरियों में नामांकित 8 से 14 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को 1500 रुपये तथा 15 से 19 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये प्रति माह दिये जाते हैं। यही नहीं खेल नर्सरी प्रशिक्षकों को 25 हजार रुपये तक मानदेय भी दिया जा रहा है। इसके अलावा उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित रोजगार सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021 बनाये हैं। इसके तहत खेल विभाग में 550 नए पद बनाए गये हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गत वर्ष पेरिस में हुए पैरा-ओलम्पिक में पदक जीतने वाले हरियाणा के 8 खिलाड़ियों को 42 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण पदक और 3 रजत पदक अर्जित किए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 31 प्रशिक्षकों को 3 करोड़ 56 लाख रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम में हरियाणा के उत्कृष्ट खिलाड़ियों, राष्ट्रीय खेल-2025 के स्वर्ण पदक विजेताओं, 75 उत्कृष्ट खेल नर्सरियों के इंचार्ज और खेल विभाग के 75 उत्कृष्ट कोच को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि खेल महाकुंभ 2025 के दूसरे चरण में 9959 खिलाड़ी तीन दिनों तक 17 विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रतिस्पर्धाएं प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की खेल नीती देश मे सर्वश्रेष्ठ है। खिलाड़ियों के परिश्रम और हरियाणा की खेल नीति का ही परिणाम है कि आज हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में 15 साल बाद नवंबर में हरियाणा ओलंपिक खेलों का आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर विधायक जगमोहन आंनद और रणधीर पनिहार, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष अजय मितल, खेल विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क, महानिदेशक संजीव वर्मा, उपायुक्त सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, जे एस नैन, जिला खेल अधिकारी नील कमल, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे, मीडिया कार्डिनेटर अशोक छाबडा के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति और खिलाडी उपस्थित थे।

Breaking News

राम के तीर से ढेर हुई ताड़का, पंडाल में गूंजे जयकारे

राम के बाण से गिरी ताड़का, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के नारेराम-लक्ष्मण के पराक्रम से कांपी ताड़का मोहाली, 24 सितम्बर(संजय राय): श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी फेज़-1 मोहाली की रामलीला की तीसरी रात्रि में रामलीला एवं दशहरा मैदान में मंचित ताड़का वध प्रसंग ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। तीसरी रात्रि के मुख्य अतिथि स्काई हाइट रिलेटर की मालिक काक्षी सुखीजा थी। उन के साथ शिवानी मनचंदा, विवेक मनचंदा, सौरव सूद और प्रिया सूद आए थे। कार्यक्रम की शुरुआत छोटे राम और लक्ष्मण के मंच पर आगमन के साथ हुई। ऋषि विश्वामित्र के मार्गदर्शन में दोनों भाइयों ने ताड़का और उसके अनुचरों से संघर्ष किया। मंचन के दौरान जब राम ने धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाकर तीर छोड़ा और ताड़का का वध किया, तो पूरा मैदान “जय श्रीराम” के जयकारों से गूंज उठा। ताड़का की भूमिका अजय कुमार ने निभाई, जिनके दमदार संवाद और प्रभावशाली अदाकारी ने पूरे पंडाल का ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं छोटे राम और लक्ष्मण के साहस और शौर्यपूर्ण अभिनय ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात्, मंचन में मारीच, सुबाहु और अन्य राक्षसों के साथ हुए युद्ध को भी शानदार ढंग से प्रस्तुत किया गया। दर्शकों ने हर दृश्य का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का हौसला बढ़ाया। आज के मंचन में — छोटे राम की भूमिका यश सोढ़ी ने, छोटे लक्ष्मण की भूमिका अर्णव ने, राजा दशरथ का अभिनय अमरिंदर सिंह ने, सुमंत की भूमिका मोनू भारती ने, गुरु वशिष्ठ का अभिनय आयुष शर्मा ने किया। मंत्रियों की भूमिकाएँ रुद्र, आर्यन भाटिया, आनंद और रंजीत अरमानी ने निभाईं। द्वारपाल की भूमिका भी मंच पर प्रस्तुत की गई। ऋषि विश्वामित्र के रूप में सिकंदर राणा, मारीच के रूप में मनीष कपुरिया, सुबाहु के रूप में आदित्य खन्ना, जबकि अन्य राक्षसों की भूमिकाएँ विक्रमजीत, यतिन खट्टर और रोहित ने निभाईं। कमेटी के प्रेसिडेंट आशु सूद ने बताया कि ताड़का वध प्रसंग यह सिखाता है कि अधर्म और अन्याय चाहे कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः धर्म और सत्य की ही विजय होती है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में अहिल्या उद्धार और सीता स्वयंवर जैसे प्रसंग मंचित किए जाएंगे।

Breaking News, Politics

हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

चंडीगढ़/पंचकूला 24सितंबर ,संजय राय ।हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज की अध्यक्षता में आज पंचकुला में प्रदेश की सभी प्रदेश कार्यकारिणियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पर्यवेक्षक उमा सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश की प्रत्येक प्रदेश कार्यकारिणी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संगठन को मज़बूत करने के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने कहा कि महिला कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य घर-घर तक कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को संगठन की रीढ़ की हड्डी बनकर काम करना होगा ताकि जनता के मुद्दे मजबूती से उठाए जा सकें। बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि संगठन को मज़बूती देने के साथ-साथ लोकतंत्र पर हो रहे हमलों और वोट चोरी जैसी घटनाओं के खिलाफ़ मज़बूत आवाज़ उठाई जाएगी।इसी कड़ी में बैठक के दौरान ही वोट चोरी के खिलाफ़ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Breaking News

गाजीपुर के पूर्व विधायक अवधेश राय शास्‍त्री के निधन से छाई शोक की लहर

गाजीपुर के पूर्व विधायक अवधेश राय शास्‍त्री के निधन पर रुक नहीं रहा मातमकल होगा उनका अंतिम संस्कारलोगों का कहना है कि कभी अवधेश को नेहरू जी ने गोद लेकर दुलारा थाआज अँग्रेजी हुकूमत से लड़ने वाले शहीद परिवार का अंतिम योद्धा भी चला गया गाजीपुर शहीद पुत्र व कांग्रेस के पूर्व विधायक अवधेश राय शास्‍त्री का निधन आज मंगलवार को दोपहर एक बजे उनके निवास स्‍थान इंद्रपुरी कालोनी शास्‍त्रीनगर लंका गाजीपुर में हो गया। उनके निधन के खबर से उनके शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके निधन की खबर सुनकर बड़ी संख्‍या में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता उनके घर पहुंच रहे हैं। यह जानकारी उनके पुत्र एडो. राजेश राय ने दी है। उन्‍होने बताया कि उनका अंतिम संस्‍कार बुद्धवार 24 सितंबर को गाजीपुर के श्‍मशान घाट पर सुबह में किया जायेगा। कांग्रेस पार्टी के वरिष्‍ठ नेता रविकांत राय ने उनके निधन पर शोक व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि अवधेश राय शास्त्री 1984 से 1989 तक दिलदारनगर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे। वह एक ईमानदार और कर्मठ नेता थे। अवधेश राय शास्‍त्री ने आजीवन कार्यकर्ताओं के हक की लड़ाई लड़ी।जवाहर लाल नेहरू ने दो माह के शहीद पुत्र अवधेश राय शास्‍त्री को गोद में लेकर की थी भविष्‍यवाणीआज़ादी के बाद भारत के प्रधानमंत्री बने जवाहर लाल नेहरू ने दो माह के शहीद पुत्र अवधेश राय शास्‍त्री को गोद में लेकर भविष्यवाणी की थी. उन्हें अपनी गोद में उठाकर उन्‍हे पुचकारते हुए शेरपुर में कहा था कि शेरपुर के जो आठ लोग शहीद हुए है अगर यह 18 अगस्‍त 1942 को मुहम्‍मदाबाद तहसील पर शहीद नही होते तो आजादी विधवा बनकर रह जाती और यह बच्‍चा शहीदो का नाम रोशन करेगा। नेहरू जी का यह वाक्‍य आगे चलकर शत-प्रतिशत सही हुए। अवधेश राय शास्‍त्री ने जीवनपर्यत्‍न अपने ईमानदारी और नीति सिद्धांत से समझौता नही किया और अष्‍ट शहीदो का नाम कभी भी झुकने नही दिया। 18 अगस्‍त 1942 को मुहम्‍मदाबाद तहसील मुख्‍यालय पर अंग्रेजो का झंडा लहरा रहा था, पूरे देश में क्रांति की ज्‍वाल धधक रही थी, हर तरफ अंग्रेजो भारत छोड़ो का नारा लग रहा था, ऐसे वातावरण शिवपूजन राय के नेतृत्‍व में शेरपुर के आठ भारत माता के वीर सपूत तहसील मुख्‍यालय पर लगा अंग्रेजो का झंडा उतारकर भारत का तिरंगा लहराने के लिए लगाने लगें तभी अंग्रेज सिपाहियो ने गोलियां चलानी शुरू कर दी, एक के बाद एक आठ वीर सपूत शहीद हो गये लेकिन भारत मां का झंडा नीचे गिरने नही दिया। इन शहीदो में अवधेश राय शास्‍त्री के पिता नारायण राय भी थे। इस दुखद घटना की खबर जवाहर लाल नेहरू को लगी तो वह तुरंत शेरपुर आये और शहीद परिवारो से मिलें। उस समय में अवधेश राय शास्‍त्री केवल दो माह के थे। नेहरू जी ने उनको गोदी में उठाकर उनकी भविष्‍यवाणी की थी कि शहीदो को नाम यह बच्‍चा रोशन करेगा। तत्‍कालीन कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव स्‍व. राजीव गांधी का कार्यक्रम मुहम्‍मदाबाद शहीद पार्क में था जब राजीव गांधी ने वहां पर आठ शहीदो के कलश को देखा तो इसके बारे में जानकारी प्राप्‍त की। उन्‍होने कहा कि शहीद के परिवार से किसी लड़के का नाम भेजिए पार्टी एमएलए का टिकट देगी। इसके बाद तत्‍कालीन प्रदेश अध्‍यक्ष बीपी सिंह ने अष्‍ट शहीद को आधार मानकर अवधेश राय शास्‍त्री को टिकट दिया और वह दिलदारनगर विधानसभा से विधायक बनें। अवधेश राय शास्‍त्री के निधन पर पूरा गाजीपुर ग़मगीन है l

Breaking News, Politics

25सितंबर को ताऊ देवीलाल की 112वीं जयंती मनाएगी जे जे पी

25 सितंबर को पंचकूला ताऊ देवीलाल स्टेडियम में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी श्रद्धेय स्व. चौधरी देवी लाल की जयंती – ओ पी सिहाग पंचकूला, 23 सितंबर(ईशान राय,ईशान टाइम्स )। जगत ताऊ हिन्दुस्तान के किसानों , गरीबों एवं आम आदमी के दिलों पर राज करने वाले भारत के पूर्व उप -प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व. चौधरी देवीलाल की 112 वीं जयंती पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में सुबह 8 बजे पूरी श्रद्धा के साथ मनाई जायेगी। इस बारे चर्चा करते हुए जननायक जनता पार्टी जिला पंचकूला के जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने बताया कि 25 सितंबर को श्रद्धेय ताऊ देवीलाल का 112 वां जन्म दिन है तथा जननायक जनता पार्टी ने निर्णय लिया है कि उनके जन्मदिन पर पूरे प्रदेश में 112 स्थानो पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सिहाग ने कहा कि पंचकूला में ताऊ देवीलाल स्टेडियम में सुबह 8 बजे जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा ताऊ देवीलाल को चाहने वाले द्वारा उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन भेंट करके उनको याद किया जाएगा तथा उनको श्रद्धांजलि दी जाएगी । उनकी जीवनी पर विभिन्न वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला जायेगा , तत्पश्चात सेक्टर 12- ए अनाथ बच्चों के आश्रम में जाकर उनको फ्रूट्स एवं मिठाई वितरित की जाएगी। जजपा जिला अध्यक्ष सिहाग ने कहा कि जिले में दूसरा कार्यक्रम पिंजोर कालका में जाकर गौशाला में गौ माता को हरा चारा डाला जाएगा तथा वहां पर श्रद्धालूओ द्वारा उनका जन्मदिन मनाया जाएगा। ताऊ देवीलाल स्टेडियम पंचकूला में श्रद्धेय देवीलाल की प्रतिमा तथा आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई का जायजा लेने पहुँचे जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग एवं जिला प्रधान महासचिव ईश्वर सिंहमार ।

Breaking News, Political Leadership, Politics

दो साल से बंद आज़म खान अखिरकार जेल से हुए रिहा सपा नेताओं ने कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

सीतापुर(ईशान टाइम्स ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की सीतापुर जेल से रिहाई मंगलवार को आखिरकार हो गई। उनकी रिहाई लंबित अदालती कार्यवाही के कारण तड़के टल गई थी, लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।आजम खान की रिहाई के कुछ ही मिनट बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “समाजवादियों को विश्वास है कि अदालत न्याय करेगी। हम न्यायालय का आभार व्यक्त करते हैं। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में भाजपा द्वारा कोई झूठा मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा और किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि एक अधिकारी को लगातार सेवा विस्तार दिया जा रहा था, लेकिन आज समाजवादियों के लिए खुशी की बात है कि आजम खान रिहा हो गए हैं।वहीं सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आजम खान को गलत मामलों में फंसाया गया था। उन्होंने कहा, “सरकार ने उन पर सैकड़ों केस लगाए, लेकिन कोर्ट ने उन्हें राहत दी। इसके लिए हम न्यायालय का स्वागत करते हैं। समाजवादी पार्टी उनकी पूरी मदद कर रही है।”आजम खान की रिहाई को लेकर सीतापुर जेल के बाहर सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटी रही। उनके बड़े बेटे अदीब खान ने कहा, “आजम खान आज के नायक हैं। हम सब उनका स्वागत करने आए हैं। बाकी बातें वे खुद जेल से बाहर आने के बाद कहेंगे।”रामपुर की सियासत में आजम खान का दबदबा हमेशा से रहा है। वह इतने प्रभावशाली रहे हैं कि इलाके के उम्मीदवारों का ऐलान तक रामपुर स्थित उनके कार्यालय से होता था। अक्टूबर 2023 में जेल जाने के बाद उनके विरोधियों ने सियासी और आर्थिक रूप से अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की, लेकिन आजम के कद को कम नहीं कर पाए।प्रशासन ने रिहाई को लेकर सतर्कता बरती और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सीतापुर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। इसके बावजूद समर्थक वाहनों के साथ जेल के पास पहुंचने में सफल रहे।करीब दो साल की कैद के बाद आजम खान की जमानत पर हुई रिहाई ने सपा खेमे में नई ऊर्जा भर दी है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आजम खान जेल से बाहर आने के बाद क्या रुख अपनाते हैं और प्रदेश की राजनीति में उनकी क्या नई भूमिका सामने आती है। आजम खां को जेल से रिहा कराने गए 73,सपा समर्थकों की गाडियों का हुआ चालान समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां 23 महीने के बाद मंगलवार को सीतापुर की जेल से रिहा हो गए। लेकिन मंगलवार को उनकी रिहाई कराने गए समर्थक व सपा नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे गाडियों से गए थे. उनमे से पुलिस ने उनकी 73 गाड़ियों का चालान कर दिया है। सभी गाड़ियों का नो पार्किंग में चालान किया गया है और करीब एक लाख 49 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।आजम खां का जेल से बाहर स्वागत करने के लिए उनके दोनों बेटों अब्दुल्ला और अदीब के साथ ही सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे। वहीं, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी।

Breaking News, General

आजम खान 23 महीने बाद जेल से हुए रिहा

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान 23 महीने बाद जेल से रिहा हो गए हैं। जेल के अंदर से ही कार में बैठकर बाहर निकले और हाथ हिलाकर अपने समर्थकों का अभिवादन किया। जेल से निकलते ही उनके दोनों बेटे अदीब और फरहान उल्ला खान उन्हें लेने पहुंचे। अदीब ने कहा, “आज के हीरो आजम साहब हैं।” रिहाई में हुई देरी था जुर्माने का मामला आज सुबह 9 बजे आजम खान की रिहाई तय थी, लेकिन कागजी कार्रवाई के दौरान एक नया पेंच सामने आया। रामपुर कोर्ट में चल रहे एक केस में आजम पर 6 हजार रुपये का जुर्माना था, जिसे उन्होंने अभी तक नहीं भरा था। इसी कारण उनकी रिहाई रोक दी गई। कोर्ट खुलते ही रिश्तेदारों ने जुर्माने की रकम जमा करवाई और ईमेल के जरिए जेल को सूचना भेजी गई, जिसके बाद उन्हें जेल से रिहा किया गया।

Breaking News, Sports

गुरबत के सितारे” स्लम एरिया के बच्चों ने गाजियाबाद में जीते गोल्ड मेडल

“पंचकूला,(कमल कलसी ब्यूरो ईशान टाइम्स)एएमएटी ताइक्वांडो सोसाइटी पंचकूला के बच्चों ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आयोजित 5वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो कप में शानदार प्रदर्शन किया। पंचकूला के स्लम एरिया खड़क मंगोली के रहने वाले इन बच्चों ने कुल 8 मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इन बच्चों में गोविंद, विपिन, अंशु और अर्पिता ने गोल्ड मेडल जीते, जबकि कोमल नाम की बच्ची ने भी एक गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं, रानी और संजना ने कांस्य पदक हासिल किए।सोसाइटी की हेड कोच अमिता मारवाह ने इसे बच्चों के समर्पण की जीत बताया। उन्होंने कहा, “आर्थिक हालातों की तंगी कई बार प्रतिभा को खत्म कर देती है, लेकिन सही मार्गदर्शन और मदद से न केवल इन बच्चों, बल्कि उनके परिवारों की भी किस्मत बदल जाती है।”सोसाइटी की असिस्टेंट कोच हिमांशि मारवाह ने बच्चों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद इन बच्चों ने यह साबित कर दिया है कि सफलता जज्बे से हासिल होती है, न कि संसाधनों से।यह प्रतियोगिता सब-जूनियर कैटेगरी (14 वर्ष से कम) और कैडेट कैटेगरी में हुई थी, जिसमें एएमएटी ताइक्वांडो सोसाइटी के कुल 7 बच्चों ने भाग लिया था।गौरतलब है कि एएमएटी ताइक्वांडो सोसाइटी पिछले कई सालों से स्लम एरिया के बच्चों को मुफ्त प्रशिक्षण और किट उपलब्ध करा रही है। इसके साथ ही, यह सोसाइटी इन बच्चों के प्रतियोगिता में भाग लेने से जुड़े अन्य खर्चों का भी वहन करती है। वर्ष 2011 से अब तक, सोसाइटी द्वारा प्रशिक्षित 1000 से अधिक बच्चों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

Breaking News, Education, Respiratory Health

पेसमेकर इम्प्लांट सर्जरी से 1.6 किलोग्राम के नाज़ुक नवजात शिशु की जान बचाई

फोर्टिस मोहाली के डॉक्टरों ने परमानेंट पेसमेकर इम्प्लांट सर्जरी से 1.6 किलोग्राम के नाज़ुक नवजात शिशु की जान बचाई–धीमी धड़कन को नियंत्रित करने के लिए बच्चे के दिल में एक बैटरी-पॉवर्ड डिवाइस डाली गई पंचकूला,कमल कलसी, नवजात बच्चों की कार्डिक केयर (दिल की देखभाल) में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, फोर्टिस हॉस्पिटल, मोहाली के डिपार्टमेंट ऑफ पीडियाट्रिक कार्डिक साइंसिज ने परमानेंट पेसमेकर इम्प्लांट सर्जरी के माध्यम से 1.6 किलोग्राम कम वज़न वाले नवजात शिशु की जान सफलतापूर्वक बचाई है। सर्जरी के बाद फॉलोअप जांच के दौरान, 24 सप्ताह की गर्भवती महिला को सिस्टमिक ल्यूपस एरिथेमेटोसस (एसएलई) का पता चला – एक ऑटोइम्यून रोग, जिसमें शरीर के इम्यून सिस्टम पर हमला होता है और ये हेल्दी टिश्यूज, जोड़ों, किडनियों, फेफड़ों और मस्तिष्क पर हमला करते है।मामले से जुड़े उच्च जोखिम को देखते हुए, महिला की साप्ताहिक जांच के साथ बारीकी से निगरानी की गई। 29वें सप्ताह में, अल्ट्रासाउंड से पता चला कि शिशु की हार्ट बीट यानि दिल की धड़कन बेहद कम होकर 32 धड़कन प्रति मिनट (गंभीर ब्राडकार्डिया) हो गई थी, और उसमें कंजेस्टिव हार्ट फेलियर (हृदय शरीर की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त रक्त पंप नहीं कर पाता) के लक्षण दिखाई दिए, साथ ही हाइड्रॉप्स फीटालिस (फीटस के टिश्यूज और अन्य प्रमुख अंगों में अत्यधिक तरल पदार्थ जमा होना) भी दिखाई दिया।महिला का तुरंत एक इमरजेंसी लोअर सेगमेंट सीजेरियन सेक्शन (एलएससीएस) किया गया और शिशु को नियोनटाल इंटेसिव केयर यूनिट में ट्रांसफर कर दिया गया, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। उसके बाद डॉ. रजत गुप्ता, सीनियर कंसल्टेंट, डिपार्टमेंट ऑफ पीडियाट्रिक कार्डिक साइंसिज, फोर्टिस हॉस्पिटल, मोहाली द्वारा एक टेम्प्ररेरी पेसमेकर लगाया गया।इस तरह के इंटरवेंशंस के दौरान, जहां नवजात शिशु का वजन कम होता है, पेसमेकर इमप्लांट के लिए अत्यधिक सटीकता की आवश्यकता होती है। नवजात शिशु के हृदय गति रुकने और समय से पहले जन्म के लिए भी एनआईसीयू में उसका प्रबंधन किया गया। स्थिर होने के बाद, शिशु की परमानेंट पेसमेकर इमप्लांट सर्जरी डॉक्टरों की एक टीम द्वारा की गई। इस टीम का नेतृत्व डॉ. टीएस महंत, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस), फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली; डॉ. आलोक सूर्यवंशी, सीनियर कंसल्टेंट, सीटीवीएस, फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली; और डॉ. रजत गुप्ता, सीनियर कंसल्टेंट, डिपार्टमेंट ऑफ पीडियाट्रिक कार्डिक साइंसिज, फोर्टिस हॉस्पिटल, मोहाली ने किया। इससे शिशु के दिल की धड़कन को स्थिर करने और दिल के कार्य को सहारा देने में मदद मिली।सर्जरी में धीमी या क्षतिग्रस्त हार्टबीट को नियंत्रित करने के लिए शिशु के दिल में एक बैटरी-पॉवर्ड डिवाइस लगाया गया। सर्जरी के बाद शिशु की रिकवरी काफी बेहतर रही और सर्जरी के पांच दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।इस मामले पर चर्चा करते हुए, डॉ. टीएस महंत, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, सीटीवीएस, फोर्टिस हॉस्पिटल, मोहाली ने कहा कि “यह असाधारण मामला जल्दी डायग्नोसिस, कोऑर्डिनेटेड मल्टीडिसप्लनरी केयर और एडवांस्ड कार्डिक इंटरवेंशंस की उपलब्धता के महत्व को उजागर करता है। बच्चा अब तीन महीने का है और स्वस्थ जीवन जी रहा है। जन्मजात ही हार्ट में होने वाले विकारों का जल्द पता लगाने के बारे में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। इन जन्मजात दोषों का समय पर इलाज न करने से बच्चे के दिल को कभी बेहतर न होने वाली क्षति हो सकती है।”फोर्टिस हॉस्पिटल, मोहाली का डिपार्टमेंट ऑफ पीडियाट्रिक कार्डिक साइंसिज इस क्षेत्र का एकमात्र सेंटर है जहां न केवल पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश, बल्कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इराक, मंगोलिया और दक्षिण अफ्रीका से भी मरीज आते हैं।

Scroll to Top