25सितंबर को ताऊ देवीलाल की 112वीं जयंती मनाएगी जे जे पी

25 सितंबर को पंचकूला ताऊ देवीलाल स्टेडियम में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी श्रद्धेय स्व. चौधरी देवी लाल की जयंती – ओ पी सिहाग


पंचकूला, 23 सितंबर(ईशान राय,ईशान टाइम्स )। जगत ताऊ हिन्दुस्तान के किसानों , गरीबों एवं आम आदमी के दिलों पर राज करने वाले भारत के पूर्व उप -प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व. चौधरी देवीलाल की 112 वीं जयंती पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में सुबह 8 बजे पूरी श्रद्धा के साथ मनाई जायेगी। इस बारे चर्चा करते हुए जननायक जनता पार्टी जिला पंचकूला के जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने बताया कि 25 सितंबर को श्रद्धेय ताऊ देवीलाल का 112 वां जन्म दिन है तथा जननायक जनता पार्टी ने निर्णय लिया है कि उनके जन्मदिन पर पूरे प्रदेश में 112 स्थानो पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सिहाग ने कहा कि पंचकूला में ताऊ देवीलाल स्टेडियम में सुबह 8 बजे जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा ताऊ देवीलाल को चाहने वाले द्वारा उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन भेंट करके उनको याद किया जाएगा तथा उनको श्रद्धांजलि दी जाएगी । उनकी जीवनी पर विभिन्न वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला जायेगा , तत्पश्चात सेक्टर 12- ए अनाथ बच्चों के आश्रम में जाकर उनको फ्रूट्स एवं मिठाई वितरित की जाएगी। जजपा जिला अध्यक्ष सिहाग ने कहा कि जिले में दूसरा कार्यक्रम पिंजोर कालका में जाकर गौशाला में गौ माता को हरा चारा डाला जाएगा तथा वहां पर श्रद्धालूओ द्वारा उनका जन्मदिन मनाया जाएगा।

ताऊ देवीलाल स्टेडियम पंचकूला में श्रद्धेय देवीलाल की प्रतिमा तथा आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई का जायजा लेने पहुँचे जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग एवं जिला प्रधान महासचिव ईश्वर सिंहमार ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top