पंचकूला में चौधरी देवी लाल का 112 वां जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया गया

चौधरी देवी लाल किसानो, मजदूरों सहित 36 बिरादरी के नेता थे- ओ पी सिहाग

ताऊ देवीलाल द्वारा समाज कल्याण के किये गये कार्यों का आज भी पुरे भारत में जिक्र होता है।

पंचकूला, 25 सितंबर(संजय राय ,ईशान टाइम्स): आज पूरे प्रदेश तथा देश में श्रद्धेय ताऊ देवी लाल के चाहने वाले उनकी 112वीं जयंती मना रहे हैं । पंचकूला में इस अवसर पर तीन जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। सबसे पहले ताऊ देवी लाल स्टेडियम में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद जजपा कार्यकर्ताओं ने पंचकूला सेक्टर 15 वृद्ध आश्रम जाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया वहां बुजुर्गों को फल फ्रूट वितरित किए तत्पश्चात सेक्टर 23 गोशाला जाकर गौ माताओं की सेवा करके हरा चारा डाला गया ।

इस बारे चर्चा करते हुए जननायक जनता पार्टी पंचकूला के जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने बताया कि पंचकूला में ताऊ देवीलाल स्टेडियम में उनकी प्रतिमा के समक्ष जजपा पंचकूला के कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी। जजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि श्रद्धेय ताऊ देवी लाल का जीवन एक खुली किताब की तरह था ।उन्होंने ताउम्र किसानों, गरीबों, पिछड़ो, दलितों एवं आम आदमी की तकलीफों को दूर करने में काम किया।

सिहाग ने कहा कि श्रद्धेय ताऊ देवीलाल का सारा जीवन संघर्ष , त्याग एवं समाज सेवा में समर्पित रहा। इस मोके पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। सभी वक्ताओं ने कहा कि ताऊ देवी लाल जैसा नेता कभी कभार इस धरती पर पैदा होता है जो सारी उम्र देश प्रेम एवं जनसेवा में लगा रहा। उन द्वारा जो कार्य किए गए उससे समाज में जबरदस्त बदलाव आया तथा सारा देश उनको हमेशा याद करता रहेगा। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने चौधरी देवी लाल की नीतियों पर चलते हुए जजपा एवं पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला तथा डॉ अजय सिंह चौटाला के हाथ मजबूत करने का संकल्प लिया।
आज के कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय सचिव धर्मवीर सिंह, पार्टी की महिला विंग की प्रदेश प्रभारी किरण पूनिया, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज, पार्टी के प्रदेश महासचिव हरबंस सिंगला, पार्षद एवं जजपा जिला पंचकूला के नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश निषाद, पूर्व मनोनीत पार्षद एवं जिला के नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद जाखड़ , पार्टी के मीडिया प्रभारी दीपकमल सहारन के अतिरिक्त पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी सुरेंद्र चड्डा,सतबीर धनखड़, ईश्वर सिंहमार , नरेंद्र जैन, अशोक सिंगला, जितेन्द्र संधू, हनी सिंह, जयकरन सरोहा , महाबीर जांगिड़, अधिवक्ता बलबीर सैनी, दीपक चौधरी, विजय पांचाल, प्रतीक अहलावत, राजेन्द्र भूकल, महाबीर चिकारा, जयपाल नन्दल, विकास मलिक,हीरामन वर्मा,विजय गुलिया,कमल पूनिया ,विवेक सांगा , आजाद दिलेर, बबीता पूनिया, ओम प्रकाश, राजेश कुमार, हरबंस चंडीकोटला सहित काफी कार्यकर्ताओं ने ताऊ देवीलाल को याद करते हुए अपने श्रद्धा सुमन भेंट किए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top