ishantimes

Upcoming Games

Follow Us On

अंबाला में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का और सोनीपत में प्रधानमंत्री मोदी का दौरा स्थगित

अंबाला में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा स्थगित:18 अक्टूबर को एयरफोर्स के कार्यक्रम में आना था, अब नई तारीख होगी तय
चंडीगढ़(संजय राय )
अंबाला जिले में प्रस्तावित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रपति 18 अक्टूबर को अंबाला में एयरफोर्स के कार्यक्रम में आने वाली थीं, लेकिन अब उनका यह कार्यक्रम टाल दिया गया है।बताया जा रहा है कि अब जल्द ही कार्यक्रम की नई तारीख तय की जाएगी। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन देश के सबसे पुराने और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण वायुसेना ठिकानों में से एक है।
कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा था प्रशासन
सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति के संभावित दौरे की खबर मिलते ही प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक रूट डायवर्जन, प्रोटोकॉल व्यवस्था और स्वागत समारोह की रूपरेखा तैयार की जा रही थी।

राष्ट्रपति के आगमन से पहले राष्ट्रपति सचिवालय की विशेष टीम और प्रोटोकॉल अधिकारी अंबाला का दौरा कर सभी तैयारियों का जायजा लेने वाले थे। इस दौरे में राष्ट्रपति के ठहरने, सुरक्षा घेरा, और कार्यक्रम स्थल की समीक्षा की योजना थी। लेकिन अब कार्यक्रम स्थगित होने के कारण प्रशासन की सारी तैयारियां अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं।
प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम 17अक्टूबर का भी कैंसिल हो गया
इससे पूर्व सोनीपत में हरियाणा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के राज्यस्तरीय कार्यक्रम जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले थे वहां भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी स्थगित हो गया अगली तारीख की घोषणा शीघ्र होगी ।

Scroll to Top