रोहतक में साइबर सेल इंचार्ज ने एडीजीपी पूरन कुमार को भ्रष्ट अधिकारी बता की आत्महत्या

एडीजीपी पूर्ण कुमार सुसाइड केस में नया मोड़, अब रोहतक साइबर सेल के मुलाजिम ने की आत्महत्या

मृतक की पहचान जाट समाज के सदस्य के रूप में, अपुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के बाद मामले ने पकड़ा तूल

रोहतक,हरियाणा पुलिस के एडीजीपी पूर्ण कुमार के हाई-प्रोफाइल आत्महत्या मामले की जांच अभी चल ही रही थी कि अब इस केस से जुड़े एक और सनसनीखेज मामले ने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। अपुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रोहतक साइबर सेल में तैनात एक पुलिस मुलाजिम ने आत्महत्या कर ली है। इस आत्महत्या के तार सीधे तौर पर एडीजीपी सुसाइड केस से जोड़े जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, आत्महत्या करने वाला मुलाजिम जाट समाज से था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है ।लेकिन मृतक की पहचान संदीप कुमार इंचार्ज साइबर सेल के रूप में सार्वजनिक हुई है। लेकिन इस जानकारी के बाहर आने के बाद से ही तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, आत्महत्या करने वाले मुलाजिम, जिसका संबंध जाट समाज से बताया जा रहा है, ने अपने आखिरी समय में किसी करीबी से बातचीत में या किसी संदेश के माध्यम से यह आरोप लगाया कि एडीजीपी के कुछ नजदीकी लोग उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे और केस की जांच को प्रभावित करने के लिए दबाव बना रहे थे। इस सूचना ने पूरे पुलिस महकमे में भूचाल ला दिया है

ADGP के जिन “नजदीकियों” पर आरोप लगे हैं?

फिलहाल, स्थानीय पुलिस मौके पर जांच में जुट गई है आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के आला अधिकारी पूरे मामले पर नज़र बनाए हुए हैं, लेकिन इस घटना ने एडीजीपी सुसाइड केस की जांच को एक नई और चुनौतीपूर्ण दिशा दे दी है।
पता चला है कि मृतक ने तीन पेज के सुसाइड नोट ने एडीजीपी के करीबियों पर गंभीर दबाव के आरोप लगाए हैं और साइबर सेल इंचार्ज ने भी अपने पिस्टल से खुद को गोली मारी है, ऐसी सूचना आई है। फिलहाल पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार है।

आत्महत्या करने से पहले मृतक ने वीडियो और लिखित बयान जारी किया , वीडियो ईशान टाइम्स यूट्यूब पर देख सकते हैं नीचे लिंक है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top