ishantimes

HaryanaCongress

Breaking News

हुड्डा की नियुक्ति का पत्र लेकर विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से मिले कांग्रेसी विधायक

चंडीगढ़ : (ईशान टाइम्स)।कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की नियुक्ति के बाद कांग्रेस के सात विधायक मंगलवार शाम हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से भेंट करने उनके आवास पर पहुंचे।विधायक आफताब अहमद, गीता भुक्कल, इंदुराज नरवाल, जस्सी पेटवाड़, देवेंद्र हंस, बलराम दांगी और विकास सहारण ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की ओर से भेजा गया नियुक्ति पत्र विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को सौंपा। इस पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस विधायक दल ने सर्वसम्मति से भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को अपना नेता चुना है। सदन में कांग्रेस सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी होने के नाते उन्हें नेता प्रतिपक्ष के तौर पर मान्यता देने की मांग की।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं।सदन की कार्यवाही के सुचारू रूप से चलने में नेता प्रतिपक्ष की विशेष भूमिका रहती है। लोकतंत्र में इस पद का विशेष महत्व है। पार्टी द्वारा उनकी नियुक्ति से हरियाणा विधान सभा में इस पद की रिक्ति खत्म होने का रास्ता साफ हो गया है।

Breaking News

लाड़ो लक्ष्मी योजना महिलाओं के साथ बड़ा छलावा” – सुधा भारद्वाज

: पंचकुला 27 सितंबर (ईशान राय ईशान टाइम्स हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने भाजपा सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई “दीन दयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना” को महिलाओं के साथ चुनावी छलावा और धोखा करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले यह वादा किया था कि हरियाणा की हर महिला को 2100 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे, लेकिन योजना में लगाई गई कड़ी शर्तों ने अधिकांश महिलाओं को इससे बाहर कर दिया है। मुख्य आपत्तियां: आय सीमा केवल 1 लाख – जबकि हरियाणा में बीपीएल की सीमा 1.80 लाख है। इससे बीपीएल परिवार की महिलाएं भी योजना से वंचित हो जाएंगी। अनावश्यक शर्तें – हर महीने मोबाइल ऐप पर जाकर फेस रिकॉग्निशन और बायोमेट्रिक के ज़रिए जीवित होने का प्रमाण देना होगा। पेंशनधारियों को बाहर – बुजुर्ग पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन लेने वाली महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा। लाभ की देरी – योजना का पैसा 1 नवंबर से नहीं, बल्कि आईडी बनने के एक महीने बाद से मिलेगा। सीमित दायरा – हरियाणा की 1.4 करोड़ महिलाओं में से मुश्किल से 10–12% महिलाओं को ही लाभ मिलेगा। सुधा भारद्वाज ने कहा: “यह योजना महिलाओं को सशक्त बनाने के बजाय उन्हें कागज़ों और शर्तों की बेड़ियों में जकड़ने का प्रयास है। भाजपा सरकार ने महिलाओं से किया वादा तोड़ा है और अब केवल चुनावी लाभ के लिए योजनाओं का ढोल पीटा जा रहा है। यह महिलाओं के अधिकारों का सीधा अपमान है।” कांग्रेस का संकल्प हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस का मानना है कि महिला सशक्तिकरण का मतलब बिना शर्त सहायता और सम्मानजनक समर्थन देना है।कांग्रेस पार्टी हरियाणा की हर महिला को उसके अधिकार और सुरक्षा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Breaking News, Politics

हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

चंडीगढ़/पंचकूला 24सितंबर ,संजय राय ।हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज की अध्यक्षता में आज पंचकुला में प्रदेश की सभी प्रदेश कार्यकारिणियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पर्यवेक्षक उमा सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश की प्रत्येक प्रदेश कार्यकारिणी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संगठन को मज़बूत करने के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने कहा कि महिला कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य घर-घर तक कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को संगठन की रीढ़ की हड्डी बनकर काम करना होगा ताकि जनता के मुद्दे मजबूती से उठाए जा सकें। बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि संगठन को मज़बूती देने के साथ-साथ लोकतंत्र पर हो रहे हमलों और वोट चोरी जैसी घटनाओं के खिलाफ़ मज़बूत आवाज़ उठाई जाएगी।इसी कड़ी में बैठक के दौरान ही वोट चोरी के खिलाफ़ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Scroll to Top