ishantimes

chandigarh news

Breaking News

एनआईएस परीक्षा में प्रभाकर की सफलता, मास्टर अमिता मारवाह के मार्गदर्शन का नतीजा

पंचकूला,(कमल कलसीईशान टाइम्स)।खेल जगत में पंचकूला के ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बेंगलुरु स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) में आयोजित प्रतिष्ठित एनआईएस (NIS) परीक्षा में प्रभाकर ने शानदार सफलता प्राप्त की है। इस कठिन परीक्षा में शामिल हुए 81 शिक्षकों में से केवल 35 ही सफल हो पाए है, जिनमें प्रभाकर भी शामिल हैं।प्रभाकर की यह उपलब्धि केवल उनकी मेहनत और लगन का परिणाम नहीं, बल्कि उनके कोच मास्टर अमिता मारवाह के उत्कृष्ट प्रशिक्षण का भी नतीजा है। प्रभाकर की उपलब्धि अब कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। प्रभाकर की उपलब्धियां *ताइक्वांडो में 3 बार राज्य स्तरीय स्वर्ण पदक विजेता *नॉर्थ ताइक्वांडो कप में स्वर्ण पदक और नेपाल में रजत पदक हासिल *एथलेटिक्स में राष्ट्रीय प्रो-नेशनल खिलाड़ी के रूप में पहचान *एनसीसी कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कई पदक *खेल और शिक्षा दोनों में संतुलन, 35 से अधिक पदकों के साथ पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल मास्टर अमिता मारवाह: प्रेरणा और सशक्तिकरण की मिसाल *ताइक्वांडो में चौथी डिग्री की ब्लैक बेल्ट और अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता मास्टर अमिता मारवाह बीते 13 वर्षों से अपनी संस्था एएमएटी ताइक्वांडो के माध्यम से हजारों बच्चों का भविष्य संवार रही हैं। अब तक 10,000 से अधिक बच्चों को मुफ्त प्रशिक्षण। *5,000 से अधिक छात्रों के लिए प्रायोजन सुनिश्चित। *उनके शिष्य आज कोच, शिक्षक और सैन्य कर्मी बनकर समाज की सेवा कर रहे हैं। *अमिता मारवाह का स्पष्ट संदेश है–“कड़ी मेहनत करो और बच्चों को कुशल बनाओ।”

Breaking News

राम – सीता मिलन दृश्य ने भाव-विभोर किया, दशहरा मैदान तालियों से गूंजा

मोहाली, 25 सितम्बर(संजय राय,ईशान टाइम्स)। श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी फेज़-1, मोहाली द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में बीती रात सीता स्वयंवर का भव्य दृश्य प्रस्तुत किया गया। दशहरा मैदान में सजे इस अलौकिक मंचन ने दर्शकों को अयोध्या और जनकपुरी की पौराणिक झलक का सजीव अनुभव कराया। मुख्यातिथि के रूप में श्रीमती आशी शर्मा थी। कार्यक्रम की शुरुआत माता लक्ष्मी की आरती से हुई, जिसके बाद कथा प्रवाह के अंतर्गत राम, लक्ष्मण और विश्वामित्र के जनकपुरी आगमन का दृश्य मंचित हुआ। स्वयंवर सभा में अनेक राजाओं ने शिव धनुष उठाने का प्रयास किया, किन्तु सभी असफल रहे। रावण के असफल होने के बाद जब भगवान राम ने सहजता से धनुष उठाया और भंग कर दिया, तो पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा। इसके बाद सीता जी ने श्रीराम को वरमाला पहनाई, जिसे देख दर्शक भाव-विभोर हो गए। स्वयंवर का चरम तब आया जब परशुराम क्रोधित होकर सभा में पहुँचे और राम से संवाद हुआ। इस दौरान लक्ष्मण और परशुराम के बीच हुए तीखे संवाद ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। राम द्वारा परशुराम को अपने वास्तविक स्वरूप का दर्शन कराने के पश्चात पूरा वातावरण शांत और भक्तिमय हो गया। आज की रात का मंचन दर्शकों के लिए अविस्मरणीय रहा। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट और “जय श्रीराम” के उद्घोष से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष आशु सूद ने बताया कि आने वाले दिनों में राम वनगमन, खर-दूषण वध और अन्य प्रमुख प्रसंग मंचित किए जाएंगे। मंचन में कलाकारों ने अपनी भूमिकाओं से जीवंतता भर दी। राम की भूमिका प्रीतीक कपूर, सीता की चेतना, लक्ष्मण की संदीप राणा और राजा जनक की अमित वर्मा ने निभाई। विश्वामित्र के रूप में सिकंदर राणा और परशुराम के रूप में गौरव गंगेर मंच पर उतरे। भट्ट की भूमिका अमरिंदर सिंह और रावण का अभिनय कमल शर्मा ने किया। अन्य राजाओं में भोपाल नरेश – मनीष कपूरिया, दिल्ली नरेश – संतोष कुमार, उज्जैन नरेश – मोनू भारती, मथुरा नरेश – रंजीत कुमार, खड़क सिंह – रोहित और पंजाबी नरेश – अनुराग शामिल रहे। सीता सखी के रूप में रानी ने सभी का मन मोह लिया।

Breaking News

वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया बिहार प्रदेश कार्यकारिणी हुई घोषित

गूगल meet में उपस्थित हुए राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी पटना(ईशान टाइम्स ब्यूरो)।आज गुरुवार दिनांक 11 सितम्बर, 2025 को WJI, BIHAR STATE इकाई की ऑनलाइन बैठक हुई। यह बैठक WJI, बिहार स्टेट इकाई के गठन को लेकर आयोजित की गई। इसमें भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री गणेश मिश्रा ने विशेष रूप से शिरकत की। अध्यक्षता WJI के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने की। इसमें WJI के राष्ट्रीय महासचिव श्री नरेंद्र भंडारी और WJI के राष्ट्रीय सलाहकार श्री सुरेंद्र वर्मा भी शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय उपाध्याय ने नवगठित WJI, BIHAR STATE इकाई के पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों के नामों की घोषणा की। ऑनलाइन बैठक के दौरान WJI, BIHAR STATE इकाई के जिन पदाधिकारियों के नामों की केंद्रीय कमिटी की सहमति के बाद घोषणा की गई, उनमें : अध्यक्ष : श्री भोलानाथ उपाध्यक्ष : महासचिव : सचिव : कोषाध्यक्ष : श्री एन. के. डी. वर्मा कानूनी सलाहकार – श्री अरविन्द उज्ज्वल कार्यसमिति सदस्य : नवगठित WJI, BIHAR STATE इकाई के पदाधिकारियों और सदस्यों को WJI इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय उपाध्याय, महासचिव नरेंद्र भंडारी और बीएमएस के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री गणेश मिश्रा और wji के राष्ट्रीय सलाहकार श्री सुरेन्द्र वर्मा ने बधाई दी। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने संगठन के आगामी राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

Breaking News

चंडीगढ़ में भव्य आयोजन के साथ भाजपा स्थापना दिवस मनाया जाएगा

चंडीगढ़ 1अप्रैल (ईशान टाइम्स)।आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में पार्टी का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर पार्टी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। स्थापना दिवस कार्यक्रम में सभी बूथशक्ति-केंद्र, मंडल, जिला, प्रदेश, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के अतिरिक्त निर्वाचित प्रतिनिधियों को भी दायित्व दिया गया है। चंडीगढ़ में स्थापना दिवस समारोह के संयोजक शक्ति प्रकाश देवशाली ने बताया कि इस वर्ष स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जायेगा। कार्यक्रमों की श्रृंखला में 6 अप्रैल को पार्टी कार्यालय और पार्टी कार्यकर्ताओं के घरों पर ध्वजारोहण किया जायेगा। 6 और 7 अप्रैल को सभी बूथों पर प्राथमिक सदस्य एकत्रित होकर पार्टी स्थापना दिवस मनाएंगे। 8 और 9 अप्रैल को मंडल स्तर पर प्रत्येक मंडल में पार्टी के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक पार्टी के प्रदेश और जिला पदाधिकारी और निर्वाचित प्रतिनिधि ‘गाँव/बस्ती चलो अभियान’ के अंतर्गत गाँव और कालोनियों में जाकर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस अभियान में स्वच्छता, लाभार्थी संपर्क, पदयात्रा, चौपाल, बूथ समिति की बैठक के अतिरिक्त सामुदायिक नेताओं से भी संपर्क किया जाएगा। देवशाली ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने इस कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय करने हेतु प्रदेश स्थापना दिवस समिति के सदस्यों तथा जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की और इसे बूथ स्तर तक मनाने के दिशानिर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला समितियों और मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित कर उन्हें बूथ स्तर तक संपर्क करने का आह्वान किया है। बैठक में कार्यक्रम सह-संयोजक नरेश पांचाल व इंदिरा सिंह, जिलाध्यक्ष दलीप कुमार, अनूप गुप्ता, भूपेंद्र सिंह सैनी, खुशविंदर सिंह, रविंदर सिंह मलिक के अतिरिक्त कृष्णकांत ने भाग लिया।

Scroll to Top