कुशीनगर(ईशान टाइम्स)।नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के देवगांव में सौतेली मां के डांट से नाराज सगे भाई-बहन ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया।
हालत बिगड़ने पर दोनों को अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
देर रात दोनों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। घटना के समय भाई बहन घर में अकेले थे।





