बिलासपुर (उत्तर प्रदेश): नैनीताल रोड पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। भूसे से भरे ट्रक ने बाइक सवार पिता, पुत्र और पुत्रवधु को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
हादसा बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के धावनी हसनपुर गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान केमरी थाना क्षेत्र के सुनारखेड़ा गांव निवासी मियां जान (68), उनके बेटे मोहम्मद आमीन (37) और बहू शकीना बी (35) के रूप में हुई है। तीनों रविवार रात बिलासपुर में एक रिश्तेदार की बरात में शामिल होने गए थे और रात करीब 11 बजे दो बाइकों से वापस लौट रहे थे।
रास्ते में मियां जान ने किसी से फोन पर बात करने के लिए बाइक रोक दी। उन्हें रुकता देख आमीन और शकीना भी रुक गए। तीनों सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर ही रहे थे कि तभी तेज रफ्तार भूसे से भरे ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बिलासपुर कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।
परिजनों के पहुंचने के बाद गांव में मातम छा गया है। तीन लोगों की एक साथ मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
Upcoming Games
- All Posts
- Biography
- Breaking News
- Business
- Champions Trophy 2025
- Education
- Entertainment
- Environment
- General
- Natural Disasters
- Political Leadership
- Politics
- Respiratory Health
- Sports
- Technology
- Workout

April 17, 2026
Follow Us On




