हरियाणा के जेलों में बंद गैंगस्टर्स का बदल दिया गया है हुलिया

हरियाणा कारागार महानिदेशक आलोक कुमार राय ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

पंचकूला (कमल कलसी , ईशान टाइम्स)

गैंग्स्टर्स कल्चर पर हरियाणा के जेल विभाग का डंडा…

हरियाणा के जेलों में बंद गैंगस्टर्स का बदल दिया गया है हुलिया।

जेल मैन्युअल के अनुसार बना दिये गए हैं गैंगस्टरों और कुख्यात अपराधियों के बाल, दाढ़ी ,वर्दी, पहनावा और रूप।

अब आम कैदियों जैसी है जेलों में बंद गैंगस्टरों की लुक।

अब हरियाणा की जेलों में गैंग्स्टर्स भी करने लगे हैं आम कैदियों की तरह साफ सफाई जैसे साधारण काम।

हरियाणा की जेलों में बंद है 400 गैंगस्टर…

हरियाणा की जेलों में अपराधियों की जिंदगी का क्या हाल है और किसी जुर्म का क्या होता है अंजाम, इसको लेकर जेल विभाग लगाएगा प्रदर्शनी…

पंचकूला में राज्यस्तरीय प्रदर्शनी लगाकर आम लोगों को दिखाया जाएगा जेल में कैदियों का हाल और जेलों का रख रखाव और व्यवस्था।

जेल महानिदेशक आलोक कुमार राय बोले जेल विभाग का इसके पीछे मकसद है गैंग्स्टर्स कल्चर पर लगे रोक…

अपराध की तरफ युवा न हों आकर्षित…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top