कुरुक्षेत्र में CIA-1 और 2 बदमाशों के बीच लिंक रोड पर हुई मुठभेड़, दोनों बदमाश घायल

कुरुक्षेत्र (ईशान टाइम्स )। शाहाबाद में रात 2 बजे CIA-1 और 2 बदमाशों के बीच लिंक रोड पर मुठभेड़ हो गई। क्रॉस फायरिंग में दोनों बदमाशों की टांगों में गोलियां लगीं हैं। घायल अवस्था में दोनों को पहले CHC शाहाबाद और फिर LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बदमाशों की पहचान पटियाला के सोनू राम और कुरुक्षेत्र के अभिजीत के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक फिरौती के इरादे से दोनों बदमाश शहर में दाखिल हुए थे। दोनों काका राणा गैंग के शूटर हैं। उनको शहर में किसी व्यापारी के घर फायरिंग करने का टास्क मिला था।
CIA-1 की टीम को शरीफगढ़ के पास लिंक रोड पर 2 संदिग्धों के घूमने का इनपुट मिला था। CIA-1 की टीम ने मौके पर पहुंचकर उनकी घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की और दोनों को घायल कर दबोच लिया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top