स्याना के हाईवे मार्ग किनारे खाईं में मिला एक्सपायरी दवाइयों का जखीरा, जांच शुरू

बुलंदशहर (ईशान टाइम्स ): स्याना नगर के बुलंदशहर हाईवे मार्ग स्थित ग्राम नयागांव के निकट मार्ग किनारे खाईं में भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाई मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही सीएचसी प्रभारी डा. अमित कुमार सिंह अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां वह समस्त दवाइयों को एकत्रित कराकर अपने साथ ले गए। गुरुवार को हाईवे मार्ग किनारे लाखों रुपए कीमत की आयरन, कैल्शियम, इंजेक्शन, विटामिन ए व आयरन सिरप आदि एक्सपायरी दवाइयां पड़ी थी। जिसकी सूचना स्वास्थ्य विभागीय कर्मियों को दी गई। इस दौरान राहगीरों द्वारा तरह-तरह की चर्चाएं की जाने लगी वहीं सभी दवाइयों के रैपर पर उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट सप्लाई नोट फार सेल लिखा था। वहीं खुले में पड़ी दवाइयों की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। स्याना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. अमित कुमार ने बताया कि सभी दवाई 2018 से 2023 की एक्सपायरी है। बताया कि सभी दवाइयों को कब्जे में लेकर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। वहीं दवाइयों के बैच नंबर से जांच की जा रही है। बताया कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो- स्याना के बुलंदशहर मार्ग पर खुले में पड़ी एक्सपायरी दवाइयां की जांच करते सीएचसी प्रभारी डा. अमित कुमार,

स्याना के बुलंदशहर हाईवे मार्ग पर खुले में पड़ी एक्सपायरी दवाइयां।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top