सहकार भारती ने विष्णु चौहान को सौपा प्रान्त प्रमुख, मीडिया का दायित्व

(संजय राय ईशान टाइम्स) पलवल/गुरुग्राम/दिल्ली। समरस गंगा महोत्सव के मीडिया प्रबंधक के रूप में रास्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभाशाली भूमिका निभा चुके विष्णु चौहान को को अब नया दायित्व संगठन की तरफ से सौपा गया है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री संजय पाचपोर जी के मार्गदर्शन में प्रदेश कार्यकारिणी विस्तार के दौरान यह जानकारी डॉ राजवीर सिंह प्रदेश अध्यक्ष, एवं डॉ सौरभ भीष्म महामंत्री द्वारा उपलब्ध कराई कि विष्णु चौहान अब प्रान्त प्रमुख (मीडिया) सहकार भारती के रूप में हरियाणा प्रदेश में कार्य संभालेंगे। समरस गंगा महोत्सव कार्यक्रम की सीआईडी रिपोर्ट के अनुसार 54 से 55 हजार सामाजिक लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम आयोजन की चर्चा मीडिया में 50 दिन से अधिक समय रही। परिणाम स्वरूप कार्यक्रम अखिल भारतीय स्तर तक चर्चित रहा ।
विष्णु चौहान वर्तमान में विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़कर राष्ट्र एवं सामाजिक सेवा में रत हैं।
पत्र सूचना कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार एवं हरियाणा सरकार से मान्यता प्राप्त विष्णु चौहान पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इस दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, नवभारत टाइम्स, रोजगार समाचार में अपनी सेवाएं दी। वह लगभग 14 वर्ष से प्रधान संपादक के रूप में कार्य करते हुए राष्ट्र वंदना में सेवारत हैं।
विष्णु चौहान प्रान्त टोली सदस्य, प्रचार विभाग, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, राष्ट्रीय प्रवक्ता,अखिल भारती राजपूत संयुक्त परिषद,
राष्ट्रीय प्रवक्ता “समरस भारत-समर्थ भारत”,
संस्थापक सदस्य
“तिरुपति चैरिटेबल ट्रस्ट”, संस्थापक “मिशन जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन, भारत एसोसिएशन”, महासचिव – अखिल भारतीय लघु एवं मध्यम समाचार पत्र संघ, हरियाणा, राज्य कोर सदस्य – राष्ट्रीय पत्रकार संघ हरियाणा,
निदेशक – विकास संसाधन केंद्र, आगरा उत्तर प्रदेश, सदस्य – हरियाणा खेल विकास समिति, होडल जिला पलवल, कार्यकारी सदस्य – थोरा विकास समिति, गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश आदि क्षमताओ के साथ प्राप्त विभिन्न उपलब्धियां एवं सम्मान आरएसएस द्वारा आयोजित समरस गंगा महोत्सव में उत्कृष्ट मीडिया प्रबंधन के लिए प्रशंसा पुरस्कार, विश्व संवाद केंद्र, हरियाणा द्वारा राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन में “म्हारा हरियाणा”, राज्य स्तरीय ग्रामीण पत्रकार नारद सम्मान, वी.वी. गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान (श्रम मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा “मीडिया क्षेत्र में नेतृत्व विकास कार्यक्रम” आदि-आदि में मिले सम्मान सहित प्रदेश के सभी जिलों में जिला मीडिया प्रमुख एवं सह मीडिया प्रमुख की नियुक्ति कर संगठन की नीति और रीति को विस्तार देने हेतु सहकार भारती के कार्य को समर्पित रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top