रेवाड़ी में गनपॉइंट पर बदमाशों ने महिलाओं के कपड़े उतरवाए

रेवाड़ी ( ईशान टाइम्स)।रेवाड़ी में 7 बदमाश आधी रात को हिसार से आए परिवार के घर में घुस गए। उन्होंने गनपॉइंट पर ननद-भाभी के कपड़े उतरवा दिए। इसके बाद उनसे छेड़छाड़ कर वीडियो भी बना ली। इस दौरान उनके पति को चाकू की नोक पर कमरे में बंद कर दिया। महिलाओं को चुप कराने के लिए बच्चे को भी उल्टा लटका दिया गया।
करीब ढाई घंटे तक बदमाशों ने बक्से और अलमारी का ताला तोड़ने के साथ घर का फर्श खोदकर 18 लाख की ज्वेलरी निकाल ली। जाते वक्त वह घर में लगे CCTV कैमरों की DVR भी उखाड़कर ले गए। इसके बाद उन्होंने धमकी दी कि अगर पुलिस को बताया तो उनकी अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे। जब परिवार के बाकी लोगों को इसका पता चला तो पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top