ishantimes

Upcoming Games

Follow Us On

पत्नी से विवाद और साली की सगाई से परेशान युवक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

हरदोई जिले के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के प्रतिपालपुर गांव में सोमवार देर रात एक युवक ने खुद को तमंचे से गोली मार ली। युवक की पहचान 30 वर्षीय सोमन के रूप में हुई है। सीने में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

गोली मारने से पहले सोमन ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को दोष न देने की बात कही है। वीडियो में वह साफ कहता है कि उसने जो भी कदम उठाया है, उसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार है।
बताया जा रहा है कि सोमन का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था और वह काफी समय से मायके में रह रही थी। वहीं, चर्चा यह भी है कि सोमन की नजदीकियां अपनी साली से थीं। हाल ही में साली की सगाई हो जाने के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटनास्थल से बरामद तमंचे को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।

Scroll to Top