ishantimes

Upcoming Games

Follow Us On

गुरुग्राम में गैस पाइपलाइन में आग लगने पर मंत्री विज सख्त

पाइप लाइन बिछाने वाली कंपनी के खिलाफ जांच कमेटी बनाई

,गुरुग्राम ( आरुषि ,ईशान टाइम्स)।
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने गुरुग्राम में गैस पाइपलाइन में आग लगने की घटना पर कड़ा संज्ञान लिया है। वे शनिवार को गुरुग्राम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए इस मामले में जांच की बात कही है।
विज ने कहा कि यह गंभीर घटना है, उन्होंने इस संबंध में एसीएस की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं। अनिल विज ने यह भी कहा कि यह कमेटी इस बात की जांच करेगी कि बिजली लाइन के नीचे गैस पाइपलाइन न हो। कमेटी यह भी जांच करेगी कि लाइन पूरे मानकों के साथ बिछाई गई हो।

Scroll to Top