ishantimes

नशा तस्करों को केवल जेल की सलाख़ों में ही नहीं भेजा जाएगा उनकी संपत्तियों को भी अटैच करके किया जाएगा ध्वस्त-वरुण सिंगला

क्राइम ब्रांच पलवल पुलिस ने करीब 50 लाख कीमत के 109.856 किलोग्राम गांजा सहित दो तस्कर आरोपियों को दबोचा

एसपी पलवल वरुण सिंगला का नशा तस्करों को कड़ा संदेश- नशा तस्करों को केवल जेल की सलाख़ों में ही नहीं भेजा जाएगा उनकी संपत्तियों को भी अटैच करके किया जाएगा ध्वस्त
पलवल (ईशान टाइम्स)।
पलवल पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी का खुलासा प्रेस वार्ता में करते हुए पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला ने बताया कि जिला पुलिस न केवल नशे के खिलाफ आमजन को जागरुक कर रही है साथ ही नशा तस्करों पर भी कड़ा प्रहार कर रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच पलवल के प्रभारी दीपक गुलिया टीम ने 109.856 किलोग्राम गांजा की आठवीं वाणिज्यिक मात्रा के साथ दो नशा तस्करों को धर दबोचने में सफलता हासिल की है।

लीड- दिनांक 24 अक्टूबर की अलसुबह, CIA पलवल टीम प्रभारी P/SI दीपक गुलिया की टीम के ASI लक्ष्मन सिंह टीम साथ अपराधों की रोकथाम हेतु बाबरी मोड होडल पर मौजूद था जहां उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि सुन्दर पुत्र देवीराम व उमेद पुत्र कलवा निवासीयान गाँव अलावलपुर थाना चादहट जिला पलवल जो अवैध गांजा (नशीला पदार्थ) बेचने का काम करते है जो ये दोनो आज भी अपनी गाडी स्कारपियो नंबर-HR51CF-8878 में काफी मात्रा में गांजा लेकर कोसी (यु०पी०) की तरफ से पलवल आयेगे। अगर करमन बोर्डर टोल टैक्स के नजदीक नाकाबन्दी की जाये तो गांजा (नशीला पदार्थ) सहित काबू आ सकते है। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर गाड़ी सहित दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

बरामदगी- राजपत्रित अधिकारी DSP होडल श्री सुरेन्द्र कुमार के समक्ष तलासी में गाडी स्कारपियो में मिले पांच प्लास्टिक कटटों में कुल 109.856 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 ला ख रुपए है।

Scroll to Top