नैशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट ने भ्रामक वेबसाइटों और यूट्यूब चैनलों पर रोक की मांग की


नई दिल्ली(ईशान टाइम्स)।नैशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ईशान टाइम्स समूह (नई दिल्ली व चंडीगढ़) के संपादक/प्रकाशक संजय राय ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर भ्रामक वेबसाइटों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

श्री राय ने कहा कि कुछ वेबसाइटें बिना आरएनआई पंजीकरण के फर्जी अखबारों के नाम से संचालित हो रही हैं और ब्लैकमेलिंग व अधिकारियों की छवि धूमिल करने जैसे कार्यों में लिप्त हैं। चुनाव के समय ये वेबसाइटें भ्रामक समाचारों के माध्यम से जनता को गुमराह करने की कोशिश करती हैं, जिससे पत्रकारिता की साख पर बुरा असर पड़ता है।
कुछ लोग यूट्यूब चैनल का नाम दे कर भ्रामक ऊटपटांग खबरों को चला कर सरकार ,किसी वर्ग विशेष,या व्यक्तियों को टारगेट कर बिना सबूतों झूठ अनर्गल पोस्ट को,वीडियो को वायरल करते हैं उस भी गहन नजर रखने की आवश्यकता है ।

उन्होंने मंत्रालय से ऐसे अवैध पोर्टलों की जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। श्री राय ने कहा कि 2015 में भी इसी तरह की प्रवृत्तियों का विरोध यूनियन ने किया था और तब सकारात्मक परिणाम सामने आए थे। उन्होंने बताया कि छठ पूजा के बाद इस विषय पर जंतर मंतर पर चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top