हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरन कुमार ने सुसाइड किया

हरियाणा कैडर के एक एडीजीपी स्तर के आईपीएस की खुद को गोली मारने से हुई मौत

चंडीगढ़ (संजय राय )।आज दोपहर लगभग डेढ़ बजे सेक्टर 11 स्थित अपनी कोठी के बेसमेंट में हरियाणके ए डी जी पी, आई . ए. एस . वाई पी कुमार ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । वे पुलिस महानिरीक्षक पी टी सी सुनारिया में पोस्टेड थे। गोली की आवाज सुन उनकी बेटी ने नीचे आ कर देखा फिर उसने पुलिस को फोन किया । थाना सेक्टर 11और सेक्टर15,की टीम सी एफ एस एल की टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य इकट्ठा लिए ।मृतक वाई पूरन कुमार की आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार है । अमनीत पी कुमार सीएम के साथ जापान गए अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल में विदेश दौरे पर हैं।
आइपीएस सुसाइड मामले में एमएसपी चंडीगढ़ कंवर दीप कौर ने बताया कि आज करीब डेढ़ बजे गोली चलने की खबर मिली थी ।जांच में गोली मारकर आत्महत्या की ख़बर मिली थी मृतक का नाम वाई पूरण कुमार है जो कि हरियाणा कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मामले की जांच की जा रही है ।सीएफएल टीम जांच कर रही है. घटना के वक्त कौन कौन मौजूद था इसकी जांच की जा रही है।
आई पी एस अधिकारी वाई पूरण कुमार का शव घर से ले जाया जा रहा है शव को एंबुलेंस में रखकर पोस्ट मॉर्टम के लिए ले जाया गया है।
सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि उनके घर से सुसाइड नोट 9 पेज का मिला है। सुसाइड नोट में हरियाणा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का नाम भी है शामिल है । जिसकी जांच जारी है ।
वाई पूरण कुमार के रोहतक रेंज आईजी रहते हुए रहे रीडर पर करप्शन का मामला दर्ज है। वाई पूरण कुमार को आशंका थी कि उन्हें भी फंसाया जा सकता है । एडीजीपी की बॉडी का कल सेक्टर 16 अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top