हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने ली पंचकुला

पंचकूला, (ईशान राय)– हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री सुधा भारद्वाज ने आज पंचकुला जिला महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में संगठन को मज़बूत बनाने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में विशेष रूप से “वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान” को लेकर जानकारी दी गई और कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे इस अभियान को घर-घर तक पहुँचाएं। सुधा भारद्वाज ने कहा कि यह अभियान लोकतंत्र की रक्षा और जनमत के सम्मान के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता को इस मुहिम में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए ताकि जनता को यह संदेश दिया जा सके कि कांग्रेस पार्टी लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने आगे कहा कि महिला कांग्रेस समाज के हर वर्ग की आवाज़ बुलंद कर रही है, चाहे वह महिलाओं के अधिकार हों, बेरोजगारी का मुद्दा हो या महंगाई से जूझती जनता की परेशानी। संगठन जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ और मजबूत करेगा ताकि हर घर तक कांग्रेस का संदेश पहुंच सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top