ishantimes

Vishwas

Breaking News

विश्वास फाउंडेशन को पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

चंडीगढ़ 15 अक्टूबर (संजय राय ,ईशान टाइम्स)। रक्तदान के क्षेत्र में समाज में अमूल्य योगदान देने पर गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्षा साध्वी नीलिमा विश्वास जी को सराहनीय योगदान देने पर पंजाब के राज्यपाल व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी पंजाब के अध्यक्ष महामहिम श्री गुलाब चंद कटारिया ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।विश्वास फाउंडेशन के संयुक्त सचिव ऋषि सरल विश्वास ने बताया कि गुरु नानक देव ऑडिटोरीअम पंजाब राज भवन चंडीगढ़ में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी पंजाब स्टेट ब्रांच की तरफ से आयोजित वार्षिक आम बैठक 2025 के कार्यक्रम में साध्वी नीलिमा विश्वास जी को सम्मान दिया गया। इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी पंजाब स्टेट ब्रांच के सचिव शिव दुलार सिंह ढिल्लों उपस्थित रहे।

Breaking News

100 टीबी से ग्रस्त मरीज़ो के लिए विश्वास फाउंडेशन ने डोनेट की प्रोटीनयुक्त पोषक डाइट

पंचकूला 10 अक्टूबर ( संजय राय,ईशान टाइम्स)। स्टेट टीबी ऑफिसर राजेश राजू व सीएमओ मुक्ता कुमार की अध्यक्षता में विश्वास फाउंडेशन द्वारा गुरुदेव श्री विश्वास जी के आशीर्वाद से 100 टीबी से ग्रस्त मरीज़ों के लिए प्रोटीन युक्त पोषण डाइट दी गई। डिटीओ संदीप छाबड़ा द्वारा सभी सदस्यों का आभार जताते हुए टीबी मुक्त अभियान के लिए एक सराहनीय कदम बताया।विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि यह पोषण डाइट के 16 पैकेट पीएससी ओल्ड पंचकूला, गाँव नाड़ा की डिस्पेंसरी में 7 पैकेट दिए गए, यूडी 19 में 30 पैकेट, गवर्नमेंट डिस्पेंसरी 12 ए में 12 पैकेट व 15 पोषण किट पॉलीक्लिनिक 26 में मरीजों के लिए दिए गए। वहीँ गवर्नमेंट डिस्पेंसरी 8 में 6 पैकेट, जीडी 21 में 8 पैकेट व सेक्टर 6 टीबी हट में 6 पैकेट दिए गए। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से ऋषि सरल विश्वास, रणधीर सिंह, मदन नागपाल व टीबी विभाग से सतीश वत्स मौजूद रहे।उन्होंने बताया कि इस पैक्ड किट में मरीजों के लिए 1 किलो सोया दाल, 1 किलो सोया आटा, 500 ग्राम सोयाबीन बड़ी, 500 ग्राम भूना चना, 500 ग्राम गुड़ व 1 डिब्बा प्रोटीन पाउडर होता है। संस्था द्वारा जून 2022 से मरीजों को डाइट देनी शुरू की गई थी और यह प्रक्रिया आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। संस्था ने टीबी के मरीजों को अतिरिक्त पोषण, सोशल, मोरल सपोर्ट व टीबी मुक्त भारत के लिए कम्युनिटी सपोर्ट देने का काम किया है।

Scroll to Top