Breaking News

हरियाणा पुलिस की आईटी पार्क पंचकूला में बड़ी कार्यवाही, तीन फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़, 85 लोग हिरासत में

विदेशों तक फैला साइबर ठगी का जाल,पंचकूला पुलिस और साइबर हरियाणा की संयुक्त छापेमारी में भारी बरामदगी पंचकूला, कमल कलसी,हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराधियों पर निर्णायक प्रहार करते हुए बीती रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। डीजीपी हरियाणा के निर्देश पर पंचकूला पुलिस और साइबर हरियाणा की टीम ने आईटी पार्क, पंचकूला में संचालित तीन फर्जी कॉल सेंटरों पर दबिश दी, 85 आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार किए गए लोगों में इन कॉल सेंटरों के मालिक और कर्मचारी दोनों शामिल हैं। ये कॉल सेंटर संगठित तरीके से देश-विदेश ख़ास तौर पर अमेरिका और यूरोप के नागरिकों को शातिराना तरीके से ठगने का काम कर रहे थे। यह कार्रवाई हरियाणा पुलिस की साइबर अपराध के खिलाफ कड़ी निगरानी और त्वरित कार्रवाई की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।साइबर ठगी नेटवर्क ध्वस्त: डीजीपी ने कहा– हरियाणा पुलिस का मिशन, जनता की सुरक्षा और विश्वास। हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने इस सफल अभियान के लिए संबंधित टीम को बधाई दी और कहा कि यह कार्रवाई हरियाणा पुलिस की साइबर अपराध से लड़ने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से जनता में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होती है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि हरियाणा पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है और आने वाले समय में भी ऐसे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाती रहेगी।डीजीपी हरियाणा ने विशेष रूप से पुलिस कमिश्नर, पंचकूला-cum-आईजीपी साइबर हरियाणा शिवास कविराज तथा पंचकूला पुलिस और साइबर हरियाणा की टीमों को इस सफल अभियान के लिए बधाई दी और कहा कि यह कार्रवाई हरियाणा पुलिस की समन्वित कार्यशैली का बेहतरीन उदाहरण है।इस संयुक्त अभियान में डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सूदन के नेतृत्व में गठित तीन टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें साइबर थाना प्रभारी, थाना चंडीमंदिर प्रभारी, क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 तथा साइबर हरियाणा एवं डिटेक्टिव स्टाफ के अधिकारी शामिल थे। टीमों की आपसी समन्वय और त्वरित कार्रवाई से न केवल तीनों कॉल सेंटरों पर एक साथ छापेमारी संभव हो पाई, बल्कि 85 व्यक्तियों को मौके पर ही हिरासत में लिया गया। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि इनमें से करीब 10 व्यक्ति मुख्य आरोपी हैं, जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस अब इनसे जुड़े अन्य नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है। पुलिस की जनता से अपील