सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप पहलवानों ने मुख्यमंत्री सैनी से की मुलाकात

चंडीगढ़ 2अप्रैल (ईशान टाइम्स)। आज सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता पहलवान बेटी मनीषा, रजत पदक विजेता बेटी रीतिका हुडा, कांस्य पदक विजेता बेटी मुस्कान नांदल और कोच मंदीप ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत-अभिनंदन किया और जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

उन्होंने कहा कि माता रानी की कृपा आप सभी पर हमेशा बनी रहे। मैं आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

खिलाड़ियों के साथ में भाजपा नेता, अंतरराष्ट्रीय पहलवान ओलंपिक मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त  भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top