हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

चंडीगढ़/पंचकूला 24सितंबर ,संजय राय ।हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज की अध्यक्षता में आज पंचकुला में प्रदेश की सभी प्रदेश कार्यकारिणियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पर्यवेक्षक उमा सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश की प्रत्येक प्रदेश कार्यकारिणी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संगठन को मज़बूत करने के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने कहा कि महिला कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य घर-घर तक कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को संगठन की रीढ़ की हड्डी बनकर काम करना होगा ताकि जनता के मुद्दे मजबूती से उठाए जा सकें।

बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि संगठन को मज़बूती देने के साथ-साथ लोकतंत्र पर हो रहे हमलों और वोट चोरी जैसी घटनाओं के खिलाफ़ मज़बूत आवाज़ उठाई जाएगी।
इसी कड़ी में बैठक के दौरान ही वोट चोरी के खिलाफ़ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top