सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने ऑपरेशन सिंदूर पर उठाए कई सवाल

अमेरिका बीच में कैसे आया, क्यों युद्ध विराम किया ; दीपेंद्र हुड्डा

चंडीगढ़( ईशान टाइम्स)
हरियाणा कांग्रेस के नेता एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने ऑपरेशन सिंदूर पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच सीजफायर की घोषणा को लेकर देश की जनता के मन में कई प्रश्न हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा, दोनों देशों के बीच अमेरिका बीच में कैसे आया? इसके अलावा अमेरिका ने युद्ध विराम की घोषणा क्यों की?
अमेरिका, पाकिस्तान और हिंदुस्तान को एक जैसा क्यों मान रहा है? पाकिस्तान हमेशा आतंकवाद को संरक्षण देता है और हिंदुस्तान आतंकवाद से लड़ाई लड़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति कहते हैं कि दोनों देशों के साथ व्यापार बढ़ाएंगे। बीच में व्यापार कहां से आ गया? प्रश्न आतंकवाद पर वार का था, व्यापार का नहीं।
रोहतक लोकसभा सीट से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि, कश्मीर मुद्दे पर किसी तीसरे देश का हमारे बीच कोई स्थान नहीं है। अमेरिका ने आतंकवाद की बात नहीं करी, बल्कि आईएमएफ के माध्यम से पाकिस्तान को एक अरब डॉलर का लोन मिला, जिसमें अमेरिका की विशेष भूमिका रही। ट्रंप दोनों देशों के नेतृत्व की प्रशंसा कर रहे हैं। आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान को किस बात का इनाम दिया जा रहा है। ट्रंप के बयान का समर्थन नहीं किया जा सकता।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top