सफाई मित्रों को निगम ने बकाया एरियर का तोहफा नहीं दिया: मनोज अग्रवाल

पंचकूला 27नवंबर( संजय राय ,ईशान टाइम्स)।
पंचकूला नगर निगम द्वारा 2017 से सफाई मित्रों के एरियर के लगभग 9 करोड रूपए हरियाणा अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग ने दिलवाए हैं ना कि पंचकूला नगर निगम ने उन्हें कोई तोहफा दिया है ! मंत्री, मेयर आदि ने तो नकली वाहवाही लूटने की कवायद की है क्यों कि पंचकूला नगर निगम के चुनाव शीघ्र ही होने वाले हैं !
यह आरोप लगाते हुए इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष शहरी पंचकूला एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि सफाई मित्रों द्वारा एरियर देने की मांग को लेकर दिए गए ज्ञापनों तथा किए गए धरना प्रदर्शनों के बावजूद निगम द्वारा विभिन्न बहानों से टालमटोल की जा रही थी ! वर्ष 2017 से यानि लगभग 9 वर्ष से मामला लटकाया गया था ! आखिर हार कर सफाई मित्रों ने हरियाणा अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग में गुहार लगाई ! आयोग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मेयर कुलभूषण गोयल, कमिश्नर नगर निगम तथा महानिदेशक स्थानीय निकाय विभाग को 11 नवम्बर को व्यक्तिगत तौर पर पेश होकर रिपोर्ट देने को कहा ! लेकिन उपरोक्त में से कोई भी पेश नहीं हुआ ! अतिरिक्त कमिश्नर विनोद ने पेश होकर एरियर देने के लिए और समय की मांग की !
मनोज अग्रवाल ने कहा कि आयोग ने पुन: आदेश जारी करते हुए मेयर, कमिश्नर, महानिदेशक को 27.11 को व्यक्तिगत तौर पर हाजिर हो कर स्थिति स्पष्ट करने तथा उसी दिन केस का निपटारा करने का पत्र जारी कर दिया ! पेश ना होने की स्थिति में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कानून के तहत कार्यवाही कर वारंट जारी किए जाने का संकेत भी दिया !
मनोज अग्रवाल ने कहा कि गिरफ्तारी के भय से अफसरों ने मात्रा आठ दिन में एरियर देने का फैसला कर दिया जबकि गरीब सफाई मित्रों का मामला नो साल से लंबित था !

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top