रोहतक में युवक की हत्या:कपड़े उताकर शव नहर में फेंका, शरीर पर चोट के निशान…

Ishan times BREAKING
हरियाणा के रोहतक में एक युवक की हत्या कर दी गई। आत्महत्या दर्शाने के लिए उसके कपड़े उतारकर शव को नहर में फेंक दिया गया। युवक के शरीर पर गंभीर जख्म मिले है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान भालौठ गांव निवासी नीरज के रूप में हुई है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है, वह बड़े भाई के साथ रहता था। फिलहाल आईएमटी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि युवक आखिरी बार किसके साथ था, क्या बात हुई, उसका मोबाइल कहां है।
आईएमटी थाना पुलिस को मंगलवार को देर रात सूचना मिली कि एक युवक का शव नहर में पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक की उम्र करीब 30-32 साल है। उसके शरीर पर केवल अंडर गारमेंट्स ही थे। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। सिर में भी चोट लगी थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top