महिला के पेट से निकला आधा मीटर कपड़ानोएडा।

ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी के वक्त डॉक्टरों ने महिला के पेट में आधा मीटर लंबा कपड़ा छोड़ दिया। जो डेढ़ साल तक यह मामला पकड़ में ही नहीं आया।

महिला के पेट में दर्द होने पर घरवाले 22 अप्रैल को डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टरों ने सर्जरी की, तो पता चला कि पेट में कपड़ा था। इसी वजह से दर्द हो रहा था।घरवालों को जब इस बात का पता चला, तो उन्होंने हॉस्पिटल और ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर के खिलाफ जिला प्रशासन में शिकायत की। मामला नॉलेज पार्क के बेकसन हॉस्पिटल का है। ये घटना 14 नवंबर, 2023 की है। उस दिन पीड़ित महिला को डिलीवरी के लिए ग्रेटर नोएडा के बेकसन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। घरवालों ने बताया- शुरुआत में नॉर्मल डिलीवरी की बात कही गई। लेकिन, बाद में डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने का फैसला लिया। ऑपरेशन के बाद महिला को स्वस्थ बताकर नवजात बच्चे के साथ डिस्चार्ज कर दिया गया।

डिस्चार्ज के बाद पेट में दर्द होने लगा
घरवालों ने बताया- डिस्चार्ज के कुछ दिन बाद से ही महिला को पेट में लगातार दर्द की शिकायत होने लगी। कई बार बेकसन हॉस्पिटल जाकर डॉक्टरों से शिकायत की। लेकिन, हर बार दर्द को मामूली बताकर टाल दिया गया। दर्द बढ़ता गया, लेकिन किसी भी डॉक्टर ने गंभीरता से नहीं लिया।लगातार बिगड़ती तबीयत को देखकर घरवाले महिला को अन्य प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला के पेट में सर्जरी कराने की सलाह दी। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने महिला के पेट से आधा मीटर लंबा कपड़ा निकाला। CMO डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने मामले में एक कमेटी बनाई गई है।

अस्पताल और डॉक्टर के खिलाफ होगा एक्शन
गौतमबुद्धनगर के CMO डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया- हमें एक शिकायत मिली है। इसमें आरोप है कि एक महिला के ऑपरेशन के दौरान उसके पेट में शॉकिंग कपड़ा छोड़ दिया गया।यह एक गंभीर मामला है। हमने एक जांच कमेटी गठित कर दी है। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित अस्पताल और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top