भगवान परशुराम चिंरजीवी हैं और आज भी हमारे बीच हैं : सुरेंद्र नागरपंचकुला (संजय राय )

भगवान परशुराम चिंरजीवी हैं और आज भी हमारे बीच हैं : सुरेंद्र नागरपंचकुला (संजय राय )हरियाणा भाजपा के सहप्रभारी सुरेंद्र नागर ने भी सम्मेलन को संबोधित किया और भगवान परशुराम को नमन किया। श्री नागर ने भगवान परशुराम के बारे में बोलते हुए कहा कि विष्णु भगवान के छठे अवतार भगवान परशुराम को माना जाता है। परशुराम के बारे में कहा जाता है कि वे चिरंजीवी हैं और आज भी हमारे बीच हैं और सतयुग तक रहेंगे।श्री नागर ने सीएम सैनी के बारे में बोलते हुए कहा कि नायब सिंह सैनी ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनके आवास के दरवाजे जनता के लिए 24 घंटे खुले रहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि आप सभी लोगों का और भगवान परशुराम का आशीर्वाद मुख्यमंत्री के साथ है और आगे भी रहेगा। श्री नागर ने सम्मेलन के आयोजन पर सांसद कार्तिकेय शर्मा, विनोद शर्मा और शक्ति रानी शर्मा का भी आभार जताया। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top