बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने अपार्टमेंट में सुसाइड किया

बेंगलुरु के चिक्काबनवारा इलाके में रहने वाले पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत नायर ने सुसाइड कर लिया। उनका शव उनके अपार्टमेंट में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने बताया कि प्रशांत लेनोवो कंपनी में काम करता था। उसकी पत्नी पूजा नायर भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। दोनों की शादी 12 साल पहले हुई थी। उनकी 8 साल की बेटी भी है। पुलिस के मुताबिक प्रशांत के पिता ने बताया कि बेटा और बहू के बीच अनबन चल रही थी। दोनों अलग-अलग रह रहे थे। बेटा इसके कारण परेशान चल रहा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top