ishantimes

Upcoming Games

Follow Us On

पार्षद गुरुसेवक पूनिया का भव्य स्वागत हुआ सिटी हाईट सोसाइटी में

Oplus_16908288

पीर मुच्छल्ला (जीरकपुर), ईशान राय । नगरपालिका जीरकपुर के वार्ड 11के के नव निर्वाचित पार्षद गुरुसेवक पूनिया का सिटी हाइट्स सोसाइटी में आर डब्लू ए द्वारा भव्य स्वागत किया गया । सोसाइटी के प्रधान जितेंद्र सिंह कुंडु और पूर्व प्रधान नरेंद्र सेठी , कोषाध्यक्ष शंकर गर्ग , और पदाधिकारियों ने बुके दे कर और लड्डू खिला कर स्वागत किया ।
सोसाइटी के सदस्य वरिष्ठ पत्रकारसंजय राय ने पटका पहनाकर पार्षद गुरुसेवक पूनिया का स्वागत किया । सोसाइटी के प्रधान जितेंद्र सिंह कुंडु ने सोसाइटी की और क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। सिटी हाईट सोसाइटी की सदस्य डॉ इंद्रा राय ने स्वागत संबोधन किया और क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट और आवारा जानवरों की समस्या से निजात दिलाने की बात रखी ।
पार्षद गुरुसेवक पूनिया ने सोसाइटी और क्षेत्र की समस्याओं को दूर करवाने का आश्वासन दिया और सोसाइटी के सभी सदस्यों का उनको समर्थन और वोट देने के लिए आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर सोसाइटी के सैकड़ों सदस्य मौजूद थे । कम्युनिटी सेंटर खचाखच भरा हुआ था।

Scroll to Top