पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन का राष्ट्रीय अधिवेशन आज वाराणसी में

उत्तर प्रदेश । वाराणसी के औरा नहर,आयर स्थित मां वैष्णो लान में पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन भारत द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन का भव्य आयोजन होने जा रहा है जिसमें देश के सभी राज्यों से पत्रकारों का आगमन होने जा रहा है। बतादें कि पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन की शाखा उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा आदि राज्यों में कार्यरत हैं जिनके सदस्यों की संख्या हजारों में है। वहीं इस अधिवेशन में भारी संख्या में पत्रकार एक मंच पर देखने को मिलेंगे। जिसके लिए एसोसिएशन के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्‍द्र प्रसाद पांडे व उत्तर प्रदेश की टीम द्वारा लोगों के रहने व खाने-पीने की सारी सुविधाओं की व्यवस्था की गयी है। संस्थापक/अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद पांडे ने देश भर के सभी शाखाओं के सदस्यों से भारी संख्या में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

  • इंद्र यादव / स्वतंत्र लेखक,
    indrayadavrti@gmail.com ……🖊️…..🙏

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top