पंजाब पुलिस ने बटाला में एक आतंकवादी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश

चंडीगढ़, कमल कलसी(ईशान टाइम्स)

       पंजाब पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने बटाला में एक आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से चार ग्रेनेड, एक आरडीएक्स आधारित आईईडी और कम्युनिकेशन डिवाइस जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह खेप ब्रिटेन स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकवादी निशान सिंह उर्फ ​​निशान जोडिया के निर्देश पर रखी गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top