नौसेना लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को श्रद्धांजलि दी मुख्यमंत्री सैनी ने

करनाल ( ईशान टाइम्स)।पहलगाम में आंतकियों के हमले में जान गंवाने वाले नौसेना लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का कल करनाल की माडल टाउन शिवपुरी में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी पहुंचे और विनय नरवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कायरतापूर्ण हमला किया गया है, जिन्होंने यह हमला किया है, वो बचेंगे नहीं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि ऐसे लोग इस प्रकार का कार्य करने का साहस ना कर पाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top