नये आपराधिक कानूनों पर चला जागरूकता अभियान 2.0

भदोहीः(राजेश जायसवाल, ईशान टाइम्स)।

मुख्यालय पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर भदोही पुलिस ने नये आपराधिक कानूनों के प्रति जनजागरूकता अभियान 2.0 के तहत 30 अक्तूबर से 1 नवम्बर तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष सुरियावां ने कस्बा स्थित B.P.M.G. स्कूल में स्टाफ को जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर, समयबद्ध न्याय, महिला एवं बाल संरक्षण, फोरेंसिक उपयोग और पीड़ित-केन्द्रित प्रावधानों की जानकारी दी तथा आमजन को इन कानूनों के बारे में जागरूक करने की अपील की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top