ishantimes

डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण

भदोही, 30 अक्टूबर 2025(राजेश जायसवाल, ईशान टाइम्स)।
जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने आज जिला कारागार ज्ञानपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने महिला, पुरुष एवं किशोर बैरकों का भ्रमण कर कैदियों को उपलब्ध सरकारी सुविधाओं की जानकारी ली तथा जेल अधीक्षक को सभी सुविधाएँ समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम-एसपी ने रसोईघर, स्टोर, डिस्पेंसरी एवं पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने भोजन में प्रयुक्त सामग्री—आलू-परवल की सब्जी, अरहर की दाल और सरसों तेल—की गुणवत्ता की जांच की।

डीएम ने जेल अधीक्षक अभिषेक सिंह को निर्देशित किया कि तैयार कालीनों पर जिला कारागार का लोगो एवं मार्क लगाया जाए, जिससे इन उत्पादों की अलग पहचान और ब्रांडिंग हो सके।

Scroll to Top