ठाणे में प्रेम प्रसंग के चलते महिला की हत्या!

डिलीवरी बॉय की माँ को ऑफिस टॉयलेट के पास पत्थर से कुचलकर मार डाला

मुंबई/ठाणे के लोकमान्य नगर इलाके में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक 42 वर्षीय मजदूर ने अपनी प्रेमिका को सरेआम पत्थर के फर्श से सिर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका की उम्र 50 वर्ष थी और वह एक डिलीवरी बॉय की मां थीं। वर्तकनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के अनुसार, मृतका महिला की उम्र 50 थी । शिकायत उनके बेटे, उम्र 27 साल, डिलीवरी बॉय ने दर्ज कराई है! आरोपी की पहचान मनोज (42, पेशा बिगारी, लोकमान्य नगर क्षेत्र का ही निवासी ठाणे के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, महिला और मनोज के बीच काफी समय से अवैध प्रेम प्रसंग चल रहा था। आज सुबह करीब 10 बजे एक ऑफिस के पास सार्वजनिक टॉयलेट के निकट दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्साए मनोज ने पास पड़े पत्थर के फर्श के बड़े टुकड़े को उठाया और महिला के सिर पर जोरदार वार किया। एक ही वार में महिला का सिर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के समय इलाके में मौजूद कुछ लोग दौड़े, लेकिन तब तक मनोज फरार होने की कोशिश कर रहा था। स्थानीय लोगों ने ही उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी से गहन पूछताछ शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में हुए विवाद का लग रहा है, लेकिन पुलिस अन्य कोणों से भी जांच कर रही है। इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि मनोज और महिला को अक्सर साथ देखा जाता था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि बात हत्या तक पहुंच जाएगी। केस की आगे की जांच एसआई संजय पाटिल कर रहे हैं।

  • indra Yadav/Correspondent-ishan times ..🙏

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top