नगर निगम पंचकूला के चुनाव में पार्टी के भाग लेने का अंतिम फैसला जजपा हाई कमान लेगी
पंचकूला, 13 अप्रैल: हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचकूला सहित अन्य नगर निगमों एवं पालिकाओं ने चुनाव की घोषणा कर दी है। इस सन्दर्भ में पंचकूला जजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक जरूरी बैठक पार्टी की महिला इकाई की प्रदेश प्रभारी किरण पूनिया के निवास सेक्टर 17 पंचकूला में हुई ।इस बैठक में जजपा ज़िला पंचकूला अध्यक्ष ओ पी सिहाग, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी डॉक्टर किरण पूनिया, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज,ज़िला कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा, हल्का पंचकूला अध्यक्ष राजेश निषाद, जिला प्रवक्ता सुरेश पाठक, महिला प्रकोष्ठ की हल्का पंचकूला अध्यक्ष बबीता पूनिया ने भाग लिया ।इस बैठक में हरियाणा निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित किए गए नगर निगम पंचकूला के चुनाव में पार्टी की तरफ से मेयर तथा पार्षदों के पदों पर चुनाव लड़ने बारे विस्तार से चर्चा हुई । बैठक में सभी पार्टी नेताओं ने राय थी कि पार्टी को य़ह चुनाव लड़ना चाहिए तथा सभी का एक मत था कि मेयर के पद लिए ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग को चुनावी ज़ंग में उतारा जाए इसके अतिरिक्त बैठक में विभिन्न वार्डो के लिए भी उम्मीदवार उतारने बारे चर्चा हुई। अंत में बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों ने य़ह फैसला लिया कि नगर निगम पंचकूला में चुनाव लड़ने बारे पार्टी हाई कमान द्वारा जो भी फैसला लिया जाए उसी अनुसार आगामी कार्यवाही की जाए।





