ishantimes

जे जे पी कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व डिप्टी सी एम दुष्यंत का जन्म दिन

पंचकूला(ईशान टाइम्स)। जजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा आज 3 अप्रैल को जजपा पंचकुला के वरिष्ठ नेता ओ पी सिहाग के कार्यालय में हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश की नौजवान पीढी के सबसे लोकप्रिय व अग्रणी नेता दुष्यंत चौटाला का 35 वा जन्म दिन केक काटकर मनाया गया तथा उनकी लंबी व स्वस्थ आयु की सभी ने कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ जजपा नेता ओ पी सिहाग,के सी भारद्वाज, मयंक लांबा पार्षद, राजेश निषाद पार्षद,दीपक चौधरी,सुरिन्दर चड्डा, विजय कुमार ,सुखजीत सुखी , मनीष चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

Scroll to Top