
पीर मुच्छल्ला,जीरकपुर ईशान राय। जीरकपुर नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 11के पार्षद गुरजीत पूनिया और उनके प्रतिनिधि गुरुसेवक सिंह पुनिया ने अपने क्षेत्र के वोटरलिस्ट से हजारों वोटर्स के नाम काटे जाने का आरोप आम आदमी सरकार पर लगाया है
उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार और प्रशासन ने वार्ड नंबर 11 के लोगों से मतदान का अधिकार छीनने के लिए नगर परिषद चुनाव की वार्ड नंबर 11 की वोटर लिस्ट से पीरमुशाला गांव , शिव नगर कॉलोनी और अधिकतर सोसाइटियों को बाहर निकाल दिया है जिससे इन सोसाइटी में रहने वाले लोगों का मतदान अधिकार छीन गया है।इन सोसाइटियों में आस्था सिटी, शिवनगर कॉलोनी, चिनार अपार्टमेंट्स, एग्ज़ॉटिक हाइट्स, त्रिशला प्लस होम्स, प्रकाश टावर, रॉयल एस्टेट-2, GMS homes , Samridhi , हेरिटेज सोसाइटी ,Tricity Homes , प्रभु कृपा ,Imperial Estate, गोकुल धाम , MCF , Bliss, Galaxy , Shree apartments समेत कई और सोसाइटीयां शामिल हैं। यहाँ के निवासियों के पास वोट देने का कोई अधिकार नहीं बचा है। हम SDM के पास अपनी आपत्तियाँ दर्ज करवाने जा रहे हैं। अगर हमारी बात नहीं सुनी गई, तो वोट देने के अधिकार की रक्षा के लिए हमारे पास अदालत जाने के अलावा कोई और चारा नहीं बचेगा।




