ishantimes

गेहूं निकालने वाली मशीन में फंस कर कटा मजदूर का हाथ अस्पताल में कराया भर्ती।

आज का मुद्दा (पुष्पेंद्र कुमार)

बुलंदशहर: अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पूठरी कलां के जंगल में बीती रात्रि को गेहूं निकालने वाली मशीन द्वारा गेहूं की निकासी करते समय मजदूर का हाथ मशीन में फंसकर कट गया । जिससे बुरी तरह से घायल हो गया। और घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई।
गांव पूठरी कलां निवासी नरेंद्र राघव ने बताया कि गांव निवासी प्रमोद उर्फ काले 37 पुत्र सोरन सिंह गांव के ही किसी ट्रैक्टर थ्रेसर मशीन पर मजदूरी करने गया था। बुधवार रात जंगल में थ्रेसर मशीन द्वारा गेहूं की निकासी करते समय मजदूर का हाथ मशीन में फंसकर कट गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। और घायल के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को उपचार हेतु अस्पताल ले गए जहां उसका उपचार चल रहा है।

Scroll to Top