गांधी कैम्प क्षेत्र में नगर निगम की सख्त कार्रवाई – डेयरी सील कर पशु लिए गए कब्जे में

डेयरी काम्पलैक्स में प्लाट आवंटित होने के बावजूद डेयरी सिफ्ट नहीं करने वालों के खिलाफ निगम आयुक्त आनंद शर्मा का एक्शन

रोहतक (ईशान टाइम्स )।

रोहतक नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि गांधी कैम्प क्षेत्र में नगर निगम की सख्त कार्रवाई करते हुए एक डेयरी को सील किया गया तथा छोटे व बड़े 6 पशुओ को कब्जे में लिया गया। पूर्व में डयेरी संचालक को डेयरी सीलिंग के नोटिस जारी किए जा चुके थे तथा गंदगी फैलाने व गोबर बहाने के कारण सीवर ऑवरफलो होने की बार-बार शिकायते प्राप्त हो रही थी। वार्ड के निरीक्षण के दौरान भी वहां के नागरिको द्वारा डयेरी की शिकायत की थी। वर्तमान में भी डेयरी काम्पलैक्स में बहुत डेयरियां संचालित है, परन्तु कुछ डेयरी संचालक अपनी डेयरियों को स्थानांतरित नहीं कर रहे है। जिससे आस-पास के नागरिकों को दुर्गंध, गंदगी और जलभराव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। निगम द्वारा डेयरी काम्लैक्स में डेयरी संचालको को सुविधा हेतु आवश्यक सुविधाएं जैसे कि जल व्यवस्था, अपशिष्ट जल निकासी प्रणाली, पशुओं के लिए उचित स्थान, गलियां, चारा मण्डी, लाईट इत्यादि की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है तथा वहां पर विकास कार्य करवाये जा रहे है।
नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि नगर निगम उन डेयरी संचालको पर विशेष सख्ती रहेगी जिनको कन्हेली डेयरी काम्पलैक्स में प्लाट आवंटित है परन्तु डेयरी संचालको द्वारा डेयरियो को कन्हेली डेयरी काम्पलैक्स में शिफ्ट नहीं किया गया है। वे तुरंत अपनी डेयरी को डेयरी काम्पलैक्स में शिफ्ट करने के लिए कार्य आरंभ करें अन्यथा नगर निगम द्वारा उनकी शहर में चल रही डेयरी को सील किया जायेगा। जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top