एम.पी. लैड स्कीम के तहत स्वीकृत किए गए विकास कार्यों को जल्द किया जाएगा पूरा: विरेन्द्र चौधरी


कुरुक्षेत्र 22 अप्रैल(ईशान टाइम्स)। डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विरेन्द्र चौधरी ने कहा  कि  जिला परिषद के पंचायत भवन में एम.पी. लैंड स्कीम के तहत स्वीकृत कार्यों बारे सभी विभागों एवं एजेंसियों के साथ एक समीक्षा बैठक की गई।
उन्होंने कहा कि इस बैठक में सांसद नवीन जिंदल कार्यालय से भूषणपाल मंगला द्वारा अनुशंसित विकास कार्यों की समीक्षा की गई।  इस बैठक में जिला कैथल व यमुनानगर के संबंधित अधिकारियों को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोडा गया था।
उन्होंने कहा कि एम.पी. लैंड स्कीम के तहत स्वीकृत कुल 104 विकास कार्यों की समीक्षा की गई व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, (पूर्व सांसद, 17वीं लोकसभा) के लंबित कार्यों की समीक्षा करने उपरांत सभी सम्बंधित विभागों को जल्द से जल्द पूर्ण करने बारे निर्देश दिए गए। जिसमें सबसे सराहनीय कार्य  साहब सिंह, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, लाडवा का पाया गया। इस बैठक में सभी सम्बंधित खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, उप मण्डल अधिकारी (पंचायती राज), सहित स्कीम इंचार्ज सहायक परियोजना अधिकारी, डी.आर.डी.ए ने भाग लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top