आईटीबीपी की फायरिंग रेंज में पंचकूला के एनसीसी कैडेट ने साधा निशानाफायरिंग से कैडेट्स में आत्मविश्वास बढ़ता है: कर्नल समित नवानी

पंचकूला, 3 अप्रैल (ईशान राय)।आइटीबीपी की फायरिंग रेंज में द्वितीय हरियाणा बटालियन एनसीसी अंबाला द्वारा दो दिवसीय फायरिंग प्रैक्टिस का आयोजन किया गया। कमान अधिकारी कर्नल समित नवानी के नेतृत्व में पंचकूला के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स ने इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। प्रतिवर्ष एनसीसी के कैडेट के लिए इस प्रकार फायरिंग प्रैक्टिस के कैंप का आयोजन करके बटालियन द्वारा सभी एनसीसी कैडेट को ट्रेनिंग दी जाती है।

इस प्रशिक्षण शिविर में राजकीय महाविद्यालय सेक्टर 1, राजकीय महाविद्यालय कालका सहित राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालय सेक्टर 26, राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालय सेक्टर 20, भवन विद्यालय पंचकूला, केंद्रीय विद्यालय चंडी मंदिर और जवाहर नवोदय विद्यालय मौली सहित सभी एनसीसी संचालित विद्यालयों के एनसीसी कैडेट ने प्रशिक्षण में भाग लिया। फायरिंग प्रैक्टिस के इस सत्र में कमान अधिकारी कर्नल समित नवानी सहित बटालियन के वरिष्ठ अधिकारी और पंचकूला के सभी एनसीसी अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top