ishantimes

Upcoming Games

Follow Us On

अम्बरनाथ तेज रफ्तार कार ने कई बाईकों को मारी टक्कर दो मरे कई घायल

अंबरनाथ में पुल पर भीषण सड़क हादसा ! तेज रफ्तार कार ने कई बाइकों को मारी टक्कर, 2 की मौत, कई घायल !

महाराष्ट्र/ ठाणे जिले के अंबरनाथ में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। अंबरनाथ पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाले पुल पर गलत दिशा (wrong side) से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने कई दोपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुल पर लगा सीसीटीवी कैमरा पूरी घटना कैद कर लिया। फुटेज में साफ दिख रहा है कि कार किस तरह उल्टी दिशा से आकर एक के बाद एक कई बाइकों को रौंदती चली गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ बाइक सवार दूर जा गिरे और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही अंबरनाथ पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि इस पुल पर अक्सर गलत दिशा से वाहन चलाने वालों की वजह से हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन कोई स्थायी समाधान नहीं कर रहा। फिलहाल पुल पर यातायात कुछ देर के लिए रोक दिया गया है और वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को निकाला जा रहा है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

  • Indra Yadav / Ishan Times
Scroll to Top